नोएडा में बिल में 2 प्रतिशत की छूट के बजाय प्रीपेड मीटर कर रहे लूट, 40 हजार से ज्यादा उपभोक्ता परेशान
नोएडा में 40,000 से अधिक स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। निगम द्वारा ...और पढ़ें
-1776050199760_m.webp)
बिजली के प्रीपेड मीटर दे रहे दर्द।
HighLights
नोएडा में 40,000 से अधिक स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगे।
उपभोक्ताओं को 2% छूट के बजाय अधिक बिल मिल रहे।
निगम को शिकायतें, पर समाधान नहीं मिल रहा।
जागरण संवाददाता, नोएडा। जिले में लगे 40 हजार से अधिक स्मार्ट प्रीपेड मीटर लोगों के लिए मुसीबत बन गए हैं। स्मार्ट मीटर पर निगम की ओर से बिल पर दो रुपये की छूट का दावा किया जा रहा है। इसके बावजूद लोग प्रीपेड मीटर में छूट से ज्यादा बिल गड़बडी होने की शिकायत कर रहे हैं। ऐसी शिकायतें निगम कार्यालय में लगातार पहुंच रहीं हैं। श्
बता दें नियम के मुताबिक स्मार्ट प्रीपेड मीटर से बिल पर दो प्रतिशत की छूट है। उपभोक्ता इस सुविधा की ओर आकर्षित हों और लाभ मिले इसके लिए यह शुरू किया गया, लेकिन असल में लाेग अब अधिक बिल आने की शिकायत कर रहे हैं।
क्या बोले उपभोक्ता?
सेक्टर-34 निवासी श्याम शर्मा ने बताया कि पूर्व में पोस्टपेड मीटर का महीने का बिल तीन से चार हजार रुपये के बीच आता था। यह बिल अब पांच हजार रुपये से अधिक आया है। निगम को इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई तो सब सामान्य बताया। इस बार भी बिल अधिक आने का डर है।
सेक्टर-105 निवासी रामकिशोर सारस्वत ने बताया कि उनके घर का बिल प्रीपेड मीटर लगने के बाद पूर्व से दो हजार रुपये अधिक आया है। यह समस्या सेक्टर में एक उपभोक्ता की नहीं हैं। अन्य लोग भी अधिक बिल आने की बात बता रहे हैं। निगम की ओर से इस परेशानी का हल नहीं निकाला जा रहा है।
