नोएडा में स्ट्रीट लाइट की समस्या के लिए लॉन्च हुआ मोबाइल ऐप, अब घर बैठे दर्ज करा सकेंगे शिकायत
नोएडा प्राधिकरण ने स्ट्रीट लाइट संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए 'नोएडा स्मार्ट एलईडी लाइट' मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।
HighLights
नोएडा प्राधिकरण ने स्ट्रीट लाइट शिकायत ऐप लॉन्च किया।
'नोएडा स्मार्ट एलईडी लाइट' ऐप से घर बैठे शिकायत।
शिकायतों की डिजिटल निगरानी और जवाबदेही तय होगी।
जागरण संवाददाता, नोएडा। प्राधिकरण ने शहर और गांवों में स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए एक मोबाइल एप्लीकेशन लांच किया है। इस एप के माध्यम से नागरिक घर बैठे स्ट्रीट लाइट बंद होने, खराब होने, कम रोशनी देने या अन्य समस्याओं की शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार यह एप गूगल प्ले स्टोर पर 'नोएडा स्मार्ट एलईडी लाइट' के नाम से उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त नागरिक टोल-फ्री नंबर 1800-102-9574 पर भी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। शिकायत दर्ज करने के बाद उपयोगकर्ता उसकी स्थिति की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे।
शिकायत की निगरानी होगी आसान
प्राधिकरण का कहना है कि इस मोबाइल एप के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का डिजिटल रिकार्ड तैयार किया जाएगा, जिससे उनकी निगरानी संभव होगी। इससे शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी और प्रभावी बनेगी।
इसके साथ ही स्ट्रीट लाइट के रखरखाव में जिम्मेदारी तय की जा सकेगी और लापरवाही के मामलों में त्वरित कार्रवाई की जा सकेगी।
यह भी पढ़ें- पटना में अब लगेंगी सोलर स्ट्रीट लाइटें, सीएम सम्राट चौधरी ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश
यह भी पढ़ें- देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा दावों की खुली पोल: ग्रीन कॉरिडोर पर छह KM तक अंधेरा, स्ट्रीट लाइटें बंद
