विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटना में अब लगेंगी सोलर स्ट्रीट लाइटें, सीएम सम्राट चौधरी ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश

Published: Sun, 30 Aug 2026 09:49 PM (IST)

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में सोलर आधारित नए स्ट्रीट लाइट लगाने का निर्देश दिया है।

सीएम सम्राट चौधरी। (सोशल मीडिया)

सीएम सम्राट चौधरी। (सोशल मीडिया)

HighLights

  1. पटना में लगेंगे नए सोलर आधारित स्ट्रीट लाइट।

  2. मौजूदा स्ट्रीट लाइटों का शीघ्रता से होगा रखरखाव।

  3. सोलर लाइटों से बिजली बचत का अध्ययन किया जाएगा।

राज्य ब्यूरो, पटना। राजधानी पटना में अब सोलर आधारित नए स्ट्रीट लाइट लगाने के निर्देश मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए हैं।

उन्होंने रविवार लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत पटना नगर निगम द्वारा संचालित स्ट्रीट लाइट कार्यक्रम की समीक्षा की।

स्ट्रीट लाइट की उपलब्धता, उनके रखरखाव तथा नए स्ट्रीट लाइट की आपूर्ति, अधिष्ठापन एवं स्वचालन (आटोमेशन) से संबंधित प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने सभी स्ट्रीट लाइटों को पूरी तरह संचालित रखने का निर्देश दिए। साथ ही कहा कि पटना नगर निगम क्षेत्र में वर्तमान में स्थापित सभी स्ट्रीट लाइटों का शीघ्रता से मेंटेनेंस कर उन्हें चालू अवस्था में लाया जाए।

नगर विकास एवं आवास विभाग को निर्देश दिया किया कि पथ निर्माण विभाग से संबंधित सभी एजेंसियों को स्ट्रीट लाइट के बेहतर रखरखाव एवं नियमित मेंटेनेंस पत्र के माध्यम से सुनिश्चित कराएं।

लगाए जाएंगे नए स्ट्रीट लाइट सोलर

नए स्ट्रीट लाइट सोलर आधारित लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि सोलर प्लेट, बैटरी एवं लाइट सभी एक साथ इनबिल्ट हों, ताकि इनके संचालन एवं रखरखाव में सुविधा हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना नगर निगम क्षेत्र के सभी स्ट्रीट लाइटों को सोलर आधारित करने से होने वाली बिजली एवं अन्य व्यय में संभावित बचत का अध्ययन कराया जाए।

उन्होंने संबंधित विभाग को अध्ययन के आधार पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पटना शहर व्यवस्थित एवं साफ-सुथरा दिखे, इसके लिए बेहतर कार्ययोजना के साथ काम करें। गांधी मैदान के आसपास के चीजों को व्यवस्थित करें ताकि गांधी मैदान का प्राकृतिक स्वरूप बेहतर दिखे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री कार्यालय के शीर्ष अधिकारी के अतिरिक्त नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार, सचिव अनिमेष पराशर, नगर आयुक्त यशपाल मीणा के साथ अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- बिहार में सामान्य, EWS और पिछड़ा वर्ग की बेटियां भी होंगी लाभान्वित; UPSC-BPSC क्रैक करने पर मिलेगी आर्थिक मदद