विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा में विवाहेतर संबंध को लेकर मारी गोली, प्रेमी साहिल सिंघल की मौत; महिला के भाई ने की फायरिंग

Published: Wed, 04 Mar 2026 06:01 PM (GMT+05:30)

नोएडा के सेक्टर-75 स्थित आईवी काउंटी में साहिल सिंघल नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस को ...और पढ़ें

नोएडा में साहिल सिंघल नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या।

नोएडा में साहिल सिंघल नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नोएडा। सेक्टर-75 स्थित आईवी काउंटी में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। थाना सेक्टर-113 को डायल-112 के जरिए सूचना मिली कि वहां एक व्यक्ति को गोली लगी है।

मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि पीड़ित साहिल सिंघल (पुत्र योगेश कुमार सिंघल, उम्र 39 वर्ष), निवासी आईवी काउंटी, सेक्टर-75, गौतमबुद्ध नगर को गोली मारी गई थी। उसके पिता ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जांच में सामने आया कि साहिल सिंघल पहले से विवाहित था और पिछले लगभग 4 वर्षों से एक महिला के साथ उसका विवाहेतर संबंध चल रहा था। घटना के दिन वह महिला अपने दो भाइयों के साथ साहिल से मिलने आई थी, जिनकी सोसाइटी में एंट्री साहिल ने ही कराई थी। दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और महिला के एक भाई ने साहिल पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामला दर्ज किया है और दो व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया है। अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह घटना विवाहेतर संबंध से जुड़े विवाद के कारण हुई बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- नोएडा में उपभोक्ताओं को मिलेगी बेहतर बिजली बिलिंग सुविधा, दो नए दफ्तर खुलेंगे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।