विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा के नया बांस गांव में सड़क पर खूनी खेल, स्कूटी टच होने पर बढ़ा विवाद; सिर में ईंट लगने से युवक की मौत

Published: Mon, 09 Nov 2026 02:22 PM (GMT+05:30)

नोएडा के नया बांस गांव में स्कूटी टकराने पर हुए विवाद में युवकों ने अमित और शिवम को पीटा। ईंट ...और पढ़ें

घटना की जानकारी लगने पर पहुंची पुलिस।

घटना की जानकारी लगने पर पहुंची पुलिस।

HighLights

  1. स्कूटी टकराने पर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया।

  2. ईंट लगने से अमित की मौके पर ही मौत हो गई।

  3. शिवम घायल, पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुटी है।

जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा के नया बांस गांव में स्कूटी टकराने पर पार्क में दोस्त का जन्मदिन मनाकर लौट रहे युवकों से दिल्ली अशोक नगर के दो दोस्त अमित और शिवम का विवाद हो गया।

विवाद इतना बढ़ गया कि युवकों ने मिलकर अमित और शिवम को पीटा। ईंट मारकर दोनों दोस्तों को घायल कर दिया। आरोपी मौके से भाग गए। अस्पताल ले जाने पर अमित को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि शिवम का उपचार चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर है।

एडीसीपी अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के लिए शव भेज दिया गया है। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। हत्यारोपियों की तलाश में चार टीम कर रही हैं।

पैर से टकरा गई थी स्कूटी

दिल्ली में अशोक नगर के अमित अपने दोस्तों शिवम, यशपाल, आकाश और विनोद के साथ रविवार देर रात करीब 12 बजे नोएडा के नया बांस स्थित गांव के पार्क में मौजूद था। इसी दौरान जब सभी स्कूटी से वहां से जाने लगे तो स्कूटी हर्ष नाम के एक युवक के पैर से टकरा गई।

युवक अपने कुछ दोस्तों के साथ पार्क में ही एक साथी का जन्मदिन मना रहा था। स्कूटी टकराने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

इस दौरान अमित के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि शिवम भी सिर में चोट लगने से घायल हो गया। दोनों को उनके दोस्त अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने अमित को मृत घोषित कर दिया। शिवम का दिल्ली सफदरजंग अस्पताल में उपचार चल रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।