विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भीग गई 'लंकेश' की पोशाक तो सताने लगी सीता स्वयंवर की चिंता, मंगलवार को भी ड्रेस सुखाते दिखे नोएडा के ये रावण

Published: Tue, 13 Oct 2026 07:33 PM (IST)

नोएडा में रामलीला के दौरान रावण का किरदार निभाने वाले अमित शर्मा की पोशाक बारिश में भीग गई, जिससे उन्हें सीता स्वयंवर में नई ड्रेस पहनने की चिंता सताने लगी।

अपने कपड़े सुखाते 'रावण'।

अपने कपड़े सुखाते 'रावण'।

HighLights

  1. बारिश में भीगी रावण की पोशाक, सीता स्वयंवर की चिंता।

  2. अमित शर्मा ने तैयार की गोल्डन पोशाक, हल्का मुकुट।

  3. मैगी और चाय के शौकीन हैं रामलीला के रावण कलाकार।

स्वाति भाटिया, नोएडा। सोमवार की वर्षा में ड्रेस भीग गई तो रावण को चिंता सताने लगी कि कहीं सीता स्वयंवर में पुरानी पोशाक पहनकर न जाना पड़े। बीते सोमवार से ड्रेस सुखाने के प्रयास में मंगलवार को भी वह ड्रेस सुखाते नजर आए।

दरअसल बुधवार सुबह से ही सेक्टर-21 की रामलीला में रावण का किरदार निभाने वाले अमित शर्मा अपनी ड्रेस सुखाने में मंगलवार को भी जुटे रहे। वजह भी दिलचस्प है। क्योंकि सोमवार को वर्षा की वजह से संदूक में पानी भरने से पोशाक भीग गए थे।

अमित हर साल सीता स्वयंवर में नई पोशाक पहनकर जाना पसंद करते हैं। अमित हर साल सीता स्वयंवर के प्रसंग में नई पोशाक पहनना पसंद करते हैं। इस बार भी उन्होंने रावण के किरदार के लिए खास गोल्डन लुक तैयार कराया है।

WhatsApp Image 2026-10-13 at 15.31.26

गोल्डन चमक, डेढ़ फुट का मुकुट

इस बार रावण की पोशाक में पिछले साल के लाल रंग की जगह गोल्डन रंग को प्रमुखता दी गई है। मोतियों की सजावट, विशेष बेल्ट और सुनहरी तलवार उनके शाही अंदाज को और भव्य बनाती है। अमित ने बताया कि गर्दन के आपरेशन के बाद उनके भारी मुकुट पहनना मुश्किल है। इसलिए मुकुट को लंबा करने के साथ हल्का भी किया गया है।

पहले करीब एक फुट लंबा और दो किलो वजनी मुकुट अब डेढ़ फुट लंबा और लगभग एक किलो का है। पूरे सेटअप का वजन भी 20 किलो से घटाकर 10 से 12 किलो कर दिया गया है। यानी मुकुट लंबा हुआ, लेकिन गर्दन पर बोझ कम हो गया।

रावण को मदिरा नहीं, मैगी और चाय पसंद हैं

मंच पर लंकेश का रौब दिखाने वाले अमित शर्मा को मैगी का खास शौक है। रामलीला का सेटअप उतारने के बाद वह रोज अलग-अलग तरीके से मैगी बनाते हैं। उन्हें खुद बनाकर खाना पसंद है।

वहीं सेक्टर-46 की रामलीला में लंकापति रावण का जीवंत किरदार निभा रहे कलाकार अरविंद शर्मा के अभिनय में जहां रावण का राजसी स्वाभिमान और क्रोध दिखाई देता है, वहीं परदे के पीछे का एक बेहद दिलचस्प और मजेदार किस्सा भी सामने आया है।

WhatsApp Image 2026-10-13 at 15.31.25

बातचीत के दौरान उन्होंने हंसते हुए बताया, मुझे चाय पीने का जबरदस्त शौक है। कई बार मैं रावण के भारी-भरकम मुकुट और राजसी वेशभूषा में पूरी तरह तैयार होने के बाद भी कड़क चाय की चुस्कियां लेता हूं। लोग मुझे देखकर अक्सर मजाक में कहते हैं कि त्रेतायुग के असली रावण को मदिरा (शराब) का शौक था और कलयुग के इस रावण को चाय का।

बस यही एक अनोखा फर्क है मुझमें और रावण में ,उन्हें मदिरा पसंद थी और मुझे गरम चाय। बाकी रावण का किरदार तो मेरी रग-रग में बसा है।

यह भी पढ़ें- 'राम' मीटिंग तो 'सीता' निपटा रही थीं होमवर्क, 'रावण' भी बिजनेस में व्यस्त; नोएडा रामलीला के बैकस्टेज का दिलचस्प नजारा