विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा में हाई-टेक फ्रॉड, फाइनेंस कंपनी के एजेंट का फोन हैक कर ट्रांसफर किए 1.56 करोड़ रुपये

Published: Wed, 07 Oct 2026 10:42 PM (IST)

नोएडा के सेक्टर-121 में रेपिपे फिनटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के फील्ड एजेंट का फोन हैक कर साइबर ठगों ने 1.56 ...और पढ़ें

कंपनी के फील्ड एजेंट का फोन हैक कर एक करोड़ 56 लाख 68 हजार रुपये की रकम ट्रांसफर किया।

कंपनी के फील्ड एजेंट का फोन हैक कर एक करोड़ 56 लाख 68 हजार रुपये की रकम ट्रांसफर किया।

HighLights

  1. रेपिपे फिनटेक एजेंट का फोन हैक कर ठगी।

  2. साइबर ठगों ने 1.56 करोड़ रुपये किए ट्रांसफर।

  3. नोएडा साइबर क्राइम पुलिस मामले की जांच में जुटी।

जागरण संवाददाता, नोएडा। सेक्टर-121 में रेपिपे फिनटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के फील्ड एजेंट का फोन हैक कर एक करोड़ 56 लाख 68 हजार रुपये की रकम ट्रांसफर कर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। शतिर ने तीन अक्टूबर को सुबह 10:41 बजे से 11:04 बजे के बीच 43 बार में मोबाइल ऐप से ठगी की। कंपनी के शिकायत अधिकारी ने साइबर क्राइम थाने में मुकदमा कराया है।

शिकायत अधिकारी जिथिन जयशील करकेरास ने बताया कि रेपिपे फिनटेक प्राइवेट लिमिटेड वित्तीय लेन-देन करती है। फील्ड एजेंट और कारोबारी प्रतिनिधि कंपनी के मोबाइल ऐप से ही ट्रांजेक्शन करते हैं। तीन अक्टूबर को अचानक 43 अवैध ट्रांजेक्शन से एक करोड़ 56 लाख 68 हजार 668 रुपये दूसरे खातों में ट्रांसफर हो गए।

साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई

उन्होंने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। कंपनी की अपनी जांच में आया कि सोनभद्र के विंढमगंज क्षेत्र में फील्ड एजेंट धीरज कुमार केशरी के मोबाइल फोन काे हैक कर डिजिटल ऐप से वित्तीय ट्रांजेक्शन हुई है। शिकायत में स्पष्ट कहा गया है कि वह एजेंट पर कोई गलत काम करने का आरोप नहीं लगा रहे हैं। केवल उसके मोबाइल फोन और ऐप के साथ छेड़छाड़ होने की आशंका है।

उन्होंने साइबर क्राइम पुलिस को लेनदेन का विवरण भी उपलब्ध कराया है। इसमें बैंक खाता संख्या, आईएफएससी कोड, बैंक का नाम, लाभार्थी का नाम और ट्रांजेक्शन रेफरेंस नंबर शामिल हैं। डीसीपी साइबर प्रीति यादव ने बताया कि एजेंट के मोबाइल की जांच से यह पता लगाया जा रहा है कि शातिरों ने कंपनी के रेपिपे ऐप तक कैसे पहुंच बनाई। मोबाइल फोन, एप की गतिविधियां और बैंक खाते में ट्रांजेक्शन की जांच कर रहे हैं।

रिनोवा पे टेक में गलत कमांड से ट्रांसफर हो गए थे 2.42 करोड़ रुपये

सेक्टर-65 स्थित रिनोवा पे टेक प्राइवेट लिमिटेड बैंकिंग सर्विस में 497 ट्रांजेक्शन से 58 बैंक खातों में दो करोड़ 42 लाख 62 हजार रुपये ट्रांसफर हो गए थे। कंपनी निदेशक राज कुमार ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को सर्वर हैक कर ठगी का मुकदमा दर्ज कराया था। यह कंपनी विभिन्न क्षेत्रों में बेसिक बैंकिंग व वित्तीय सर्विस देती है।

उन्होंने शिकायत में कहा था कि रविवार को छुट्टी के दिन साइबर ठग ने दोपहर 12 बजे से रात आठ बजे के बीच सर्वर हैक कर आनलाइन पोर्टल से प्रदेश के विभिन्न जिलों में 28 बैंकों के 58 खातों में दो करोड़ 42 लाख 62 हजार 576 रुपये ट्रांसफर कर लिए। मुकदमा दर्ज कराने के बाद कंपनी की जांच में आया था कि कर्मचारी के गलत कमांड देने से करीब ढाई करोड़ रुपये अन्य खातों में ट्रांसफर हो गए थे।

यह भी पढ़ें- नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनेंगे विद्यार्थी: नोएडा में 9वीं से स्टार्टअप की पढ़ाई