विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा के अस्पताल में मानवता शर्मसार, पोस्टमॉर्टम हाउस में चंद रुपयों के लिए परिजनों को नहीं छूने दिया शव

Published: Tue, 03 Feb 2026 12:02 PM (IST)

नोएडा के पोस्टमॉर्टम हाउस में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। कर्मचारियों ने परिजनों से पैसे न ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। नोएडा के पोस्टमॉर्टम हाउस में तैनात कर्मचारियों ने चंद रुपयों के लिए इंसानियत को शर्मसार कर दिया।

WhatsApp Image 2026-02-03 at 1.44.25 PM (1)

नोएडा सेक्टर 94 स्थित पोस्टमार्टम हाउस में जांच करने पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी।

यूपी के सबसे आधुनिक शहर नोएडा में परिजनों द्वारा पैसे न देने पर पोस्टमॉर्टम के कर्मचारियों ने परिजनों को शव से हाथ लगाने से इनकार कर दिया। वहीं, स्ट्रेचर न मिलने पर मृतक का शव घंटों तक जमीन पर खुले में रखा रहा।

WhatsApp Image 2026-02-03 at 1.44.25 PM

परिजनों ने हताश होकर स्वयं अपने हाथों से शव को पैक किया। पूरे घटनाक्रम ने नोएडा की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है।

WhatsApp Image 2026-02-03 at 1.43.07 PM

यह भी पढ़ें- साॅफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामले में बिल्डर की जमानत खारिज, कोर्ट ने कहा-नहीं है पर्याप्त आधार

गौतमबुद्ध नगर के सीएमओ डॉ. नरेंद्र सिंह पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। यह पोस्टमॉर्टम हाउस नोएडा के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर- 94 में स्थित है।