नोएडा में आधी रात एनकाउंटर, मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल बदमाश गिरफ्तार
नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो चेन स्नैचरों को पैर में गोली लगने से घायल ...और पढ़ें
HighLights
नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ में दो चेन स्नैचरों को पकड़ा।
बदमाशों के पैर में गोली लगी, अस्पताल में भर्ती कराया गया।
चोरी की बाइक, तमंचे और 2.19 लाख रुपये बरामद हुए।
जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा में सेक्टर-39 थाना पुलिस बृहस्पतिवार रात दादरी रोड नर्सरी के पास संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी सेक्टर-49 रेड लाइट की तरफ से एक बाइक पर दो व्यक्ति आते दिखाई दिए।
पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वह नहीं रुके और तेजी से स्टेलर ग्रीन पार्क की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम ने शक होने पर पीछा किया।
गोली लगने से बदमाश घायल
उन्होंने सोमबाजार से स्टेलर ग्रीन पार्क के पास जंगल वाले रास्ते की तरफ मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन बरसात का मौसम होने के कारण बाइक फिसलकर गिर गई। दोनों ने पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायर किया। जबावी कार्रवाई में दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए।
बदमाशों की हुई पहचान
पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान दिल्ली भजनपुरा के मोहनपुर नूरेइलाही कॉलोनी के सलमान व सुभाष विहार के तनवीर में रूप में हुई।
पुलिस ने बदमाशों के पास से दो तमंचे, कारतूस, चोरी की रायल इनफील्ड हंटर बाइक, 2.19 लाख रुपये बरामद किए। एनसीआर में सलमान पर लूट, चोरी, झपटमारी के 48 और तनवीर पर 44 मामले दर्ज हैं। दोनों का उपचार कराया जा रहा।
