नोएडा पुलिस की देर रात चेकिंग के दौरान बदमाशों से मुठभेड़, एक को लगी गोली; दूसरा गिरफ्तार
नोएडा पुलिस ने डीएलएफ तिराहा के पास चेकिंग के दौरान दो झपटमारों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। जवाबी कार्रवाई ...और पढ़ें

थाना सेक्टर 20 पुलिस टीम शुक्रवार रात को डीएलएफ तिराहा के पास मुठभेड़ के बाद बदमाशों को दबोच लिया।
HighLights
नोएडा पुलिस ने डीएलएफ तिराहा पर की मुठभेड़।
एक झपटमार गोली लगने से हुआ घायल, दूसरा गिरफ्तार।
बदमाशों से तमंचा, नकदी और चोरी की बाइक बरामद।
जागरण संवाददाता, नोएडा। थाना सेक्टर 20 पुलिस टीम शुक्रवार रात को डीएलएफ तिराहा के पास संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी सामने से बाइक सवार दो संदिग्ध आते दिखे। व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। रुकने का इशारा करने पर दोनों नहीं रुके। शक होने पर टीम ने पीछा किया।
बाइक सवार बदमाश सेक्टर 18 स्थित मल्टीलेवल पार्किंग के सामने झाड़ियों के पास पहुंचे। पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया। पुलिस टीम की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।
घायल बदमाश की पहचान सलमान उर्फ राजा उर्फ मामा निवासी समसु कालोनी, कस्बा इंचौली, मेरठ के रूप में हुई, जबकि दूसरे बदमाश कोघेराबन्दी कर दबोच लिया। उसकी पहचान दानिश निवासी ग्राम जिठोला नारंगपुर, थाना परीक्षितगढ़, मेरठ के रूप में हुई।
दोनों से तमंचा, कारतूस, 14,400 रुपये, मोबाइल, चोरी की बाइक बरामद हुई। घायल बदमाश का उपचार कराया। दोनों पर 20 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।
