CJP प्रदर्शन के कारण हाई अलर्ट पर नोएडा पुलिस, चिल्ला बॉर्डर पर सख्त चेकिंग से लगा गाड़ियों का लंबा जाम
नोएडा पुलिस ने दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर चिल्ला बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की। वाहनों और लोगों की ...और पढ़ें

जांच की वजह से गाड़ियों की लंबी कतार, जागरण।
HighLights
चिल्ला बॉर्डर पर दिल्ली प्रदर्शन हेतु कड़ी पुलिस चौकसी।
संदिग्ध वाहनों और लोगों की गहन जांच, आईडी चेक।
नोएडा में धारा 163 लागू, सुरक्षा बल तैनात।
जागरण संवाददाता, नोएडा। दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रस्तावित प्रदर्शन और मार्च को लेकर नोएडा पुलिस शनिवार को दिनभर दिल्ली की ओर से जाने वाले वाहन और लोगाें पर पैनी नजर रही।
संदिग्ध वाहन और लोगों को रोक-रोककर जांच की गई। बसों में जा रहे लोगों की आइडी चेक की गई। उनका टिकट, यात्रा करने का कारण आदि की जानकारी ली। उसके बाद ही लोगों को ही आगे भेजा गया।
सुरक्षा में तैनात रहे बीएसएफ के जवान
जंतर-मंतर जाने वाले कुछ लोगों को रोकने पर जोर रहा और कुछ लोगों को वापस भेजा गया। किसी भी विपरीत स्थिति से निपटने के लिए दिल्ली व नोएडा पुलिस के अलावा बीएसएफ के जवान व्रज वाहन समेत तैनात रहे।
किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए रोड ब्लाक करने को अस्थाई डिवाइडर, टायर बस्टर भी रहे। हालांकि इनका प्रयाेग नहीं किया गया।
चिल्ला बार्डर पर पैनी नजर
चेकिंग के चलते चिल्ला बार्डर पर यातायात धीमी गति से भी गुजरा। इसके चलते जाम जैसे हालात भी रहे। चिल्ला बार्डर पर शनिवार सुबह से नोएडा पुलिस के 150 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहे।
एडीसीपी अभय मिश्रा, एसीपी मयंक तिवारी, फेज वन थाना प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला बार्डर पर तैनात रहे। यहां पर दिल्ली पुलिस से समन्वय कर सुरक्षा व्यवस्था परखते रहे।
स्थितियों के बारे में अवगत कराते रहे अधिकारी
आला पुलिस अधिकारियों को हर आधे घंटे पर स्थिति से अवगत कराते रहे। इनके अलावा एलआइयू और स्पेशल टीम भी चिल्ला बार्डर के माहौल पर नजर रखे रहीं। शासन, पुलिस-प्रशासन को अपने-अपने स्तर से रिपोर्ट भेजते रहे।
दिल्ली-नोएडा पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को दिल्ली कूच करने से रोकने के लिए चिल्ला बार्डर पर 200 से ज्यादा लोहे के बेरिकेड, 100 से ज्यादा अस्थाई सीमेंटिड बेरीकेड, 20 से ज्यादा टायर बस्टर(लोहे की कील), आसूं गैस संबंधी सामग्री, व्रज वाहन, एंबुलेंस, टैंकर, क्रेन आदि की व्यवस्था रही।
नोएडा में धारा 163 लागू
नोएडा सीमा में डेढ़ टुकड़ी पीएसी भी तैनात रही। दिल्ली और नोएडा पुलिस ने धारा 163 लगी होने संबंधी जानकारी बैनर लगाकर प्रदर्शित की।
एडीसीपी नोएडा अभय कुमार मिश्र ने बताया कि जिले में धारा 163 लागू है। शहर के अलावा बार्डर पर भी शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती गई।
बार्डर पर चेकिंग के दौरान राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल और डीएनडी की ओर वाहनों की कतारें लग गईं। यह स्थिति सुबह और शाम को कई बार बनी रही। जाम के चलते लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। हालांकि दोपहर में स्थिति ठीक रही।
