विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा जिला अस्पताल में पहले बेल्ट से फंदे पर झूलने की कोशिश, फॉल्स सीलिंग टूटी तो मरीज ने चाकू से काटा गला

Published: Wed, 23 Sep 2026 03:08 PM (IST)

नोएडा के जिला अस्पताल में एक 25 वर्षीय मरीज ने बाथरूम में पहले बेल्ट से फांसी लगाने की कोशिश की, ...और पढ़ें

अस्पताल में काटा खुद का गला। जागरण

अस्पताल में काटा खुद का गला। जागरण

HighLights

  1. नोएडा जिला अस्पताल में मरीज ने आत्महत्या का प्रयास किया।

  2. पहले बेल्ट से फांसी लगाने की कोशिश, फॉल्स सीलिंग टूटी।

  3. बाद में फल-सब्जी काटने वाले चाकू से गला काटा।

जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में मंगलवार रात पांचवे तल पर बाथरूम में 25 वर्षीय मरीज ने बेल्ट से लटकने के प्रयास के बाद चाकू से गला काट लिया।

खून से लथपथ मरीज बाथरूम के कमोड पर ही बेसुध हालत में पड़ा रहा। सूचना के बाद प्रबंधन ने तुरंत गंभीर हालत में मरीज को प्राथमिक इलाज देकर दिल्ली सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया।

अस्पताल के सीएमएस डॉ. अशोक कुमार झा ने बताया कि नोएडा में रहने वाला गोविंद 19 सितंबर को मानसिक तनाव और तेज बुखार के चलते भर्ती कराया था।

पहले फंदे लगाकर किया था लटकने का प्रयास

पांचवें तल पर पुरूष वार्ड में भर्ती मरीज को चिकित्सक रोजाना इलाज के साथ परामर्श दे रहे थे लेकिन, रात में गोविंद ने बाथरूम में जाकर पहले बेल्ट से फंदा लगाकर लटकने का प्रयास किया था। लेकिन, फॉल्स सीलिंग टूट गई तो उसने फल-सब्जी काटने वाले चाकू से अपना गला काट लिया। खून से लथपथ गोविंद को बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- घरेलू नौकर से निठारी के कसाई तक...फिर 2025 के 'सुप्रीम' फैसले ने बदल दी सुरेंद्र कोली की पूरी कहानी