विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा में मोबाइल स्नैचर की कुटाई, सेक्टर-77 की सोसायटी के लोगों का एक्शन; CCTV खंगाल रही पुलिस 

Published: Fri, 02 Oct 2026 11:26 AM (IST)

नोएडा के सेक्टर-77 स्थित प्रतीक विस्टीरिया सोसायटी में मोबाइल छीनकर भाग रहे एक युवक को निवासियों ने पकड़ लिया। लोगों ...और पढ़ें

एक स्नैचर को लोगों ने दबोचा, बाइक सवार अन्य साथी फरार हो गए। वीडियो ग्रैब

एक स्नैचर को लोगों ने दबोचा, बाइक सवार अन्य साथी फरार हो गए। वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. सेक्टर-77 प्रतीक विस्टीरिया सोसायटी में मोबाइल झपटने की घटना

  2. सोसायटी के लोगों ने पीछा कर एक बदमाश को पकड़ा

  3. पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले किया गया

जागरण संवाददाता, नोएडा। सेक्टर-77 स्थित प्रतीक विस्टीरिया सोसायटी के गेट नंबर-3 पर शुक्रवार सुबह मोबाइल झपटकर भाग रहे युवक को सोसायटी के लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया।

बाइक सवार उसके साथी मौके से फरार हो गए। लोगों ने युवक की पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उसकी पहचान और फरार साथियों का पता लगाने में जुटी है।

शोर सुनकर लोगों ने पीछा किया

सोसायटी के लोगों के मुताबिक, सुबह करीब पांच बजे एक युवक मोबाइल छीनकर भाग रहा था। शोर सुनकर लोगों ने उसका पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया। लोगों ने उसकी पिटाई की और उसके कपड़े भी फाड़ दिए। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर युवक को सौंप दिया गया।

बाइक सवार साथी मौके से फरार

स्थानीय लोगों का कहना है कि मोबाइल झपटने वाले युवक के साथ बाइक पर कुछ अन्य लोग भी थे। लोगों के पीछा करने पर वे मौके से फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर फरार आरोपितों की तलाश कर रही है।

पकड़े गए युवक की पहचान जांची

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए युवक ने अपना नाम राजू बताया है। पुलिस उसकी असली पहचान की जांच कर रही है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें- नोएडा में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार और ट्रक की टक्कर के बाद लगी आग