नोएडा में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार और ट्रक की टक्कर के बाद लगी आग
नोएडा में एक तेज रफ्तार कार और ट्रक की भिड़ंत हो गई, जिससे दोनों वाहनों में आग लग गई। समय ...और पढ़ें
-1790911841996_m.webp)
कार और ट्रक में भिड़त के बाद लगी आग। जागरण
HighLights
सेक्टर-57 चौराहे पर कार-ट्रक की भीषण भिड़ंत।
टकराव के बाद दोनों वाहनों में लगी आग।
ड्राइवर सुरक्षित, अग्निशमन दल ने आग बुझाई।
जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा में सेक्टर-57 चौकी के पास चौराहे पर बृहस्पतिवार रात करीब 1 बजे तेज रफ्तार कार और ट्रक में भिड़त हो गई। दोनों के अगले हिस्से में आग लग गई।
वहीं, समय रहते दोनों वाहनों से ड्राइवर बाहर निकल गए। आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन ट्रक में आग भड़कती चली गई।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि रात करीब 12 बजकर 55 मिनट पर ट्रक में आग लगने की सूचना मिली। अग्निशमन टीम दो गाड़ी संग मौके पर पहुंची, लेकिन 20 मिनट में एक गाड़ी की मदद से आग को बुझा दिया गया।
जानकारी के अनुसार, किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। न ही कोई फंसा था।
