विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा: मेट्रो स्टेशन पर मोबाइल चोरी करने वाले दो शातिर बदमाश दबोचे, 49 फोन बरामद

Published: Fri, 03 Jul 2026 01:56 PM (GMT+05:30)

नोएडा पुलिस ने मेट्रो स्टेशनों के पास भीड़भाड़ का लाभ उठाकर मोबाइल चुराने वाले दो शातिर चोरों को पकड़ा है। ...और पढ़ें

नोएडा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जागरण

नोएडा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जागरण

HighLights

  1. नोएडा में मेट्रो स्टेशनों पर मोबाइल चोर गिरफ्तार किए गए।

  2. पुलिस ने 49 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

  3. आरोपी विक्की और आसिफ भीड़ का फायदा उठाते थे।

जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा में अलग-अलग मेट्रो स्टेशनों पर भीड़भाड़ का फायदा उठाकर लोगों के मोबाइल चोरी करने वाले दो बदमाशों को सेक्टर-20 थाना पुलिस ने शुक्रवार को सेक्टर-18 से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपितों के पास से चोरी के 49 मोबाइल व दो चाकू बरामद किए। आरोपितों की पहचान दिल्ली पहाड़गंज के विक्की और लोनी के राशिद अली गेट के आसिफ के रूप में हुई। दोनों अनपढ़ हैं।

गिरोह का सरगना विक्की है। विक्की कार चलाता है, जबकि आसिफ कपड़ों की फेरी लगाने का काम करता है। काम के दौरान रेकी करते थे। भीड़भाड़ वाली जगहों पर दोनों मिलकर मोबाइल उड़ाते थे।

बताया गया कि चोरी के मोबाइल को सस्ते दामों पर बेचते थे। इससे प्राप्त रकम को आपस मे बांट लेते थे। इससे अपने शौक व खर्चे पूरे करते थे। विक्की पर छह व आसिफ पर चार मुकदमे दर्ज हैं।