विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बॉटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक नोएडा मेट्रो का नया कॉरिडोर, एक्वा लाइन DMRC की ब्लू-मैजेंटा लाइन से जुड़ेगी

Published: Sat, 14 Feb 2026 09:22 PM (IST)

केंद्र सरकार ने नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार को मंजूरी दे दी है। यह परियोजना बॉटेनिकल गार्डन से ...और पढ़ें

बॉटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक 11.56 किमी कॉरिडोर। फोटो: जागरण

बॉटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक 11.56 किमी कॉरिडोर। फोटो: जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा मेट्रो रेल काॅरपोरेशन (एनएमआरसी) की एक्वा मेट्रो विस्तार की परियोजना को शनिवार केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी। अब सेक्टर-142 से बॉटेनिकल गार्डन तक 11.56 किमी का नया मेट्रो काॅरिडोर बिछाया जाएगा।

यह एक्वा मेट्रो की लिंक लाइन होगी, जो बॉटेनिकल गार्डन स्टेशन पर दिल्ली मेट्रो रेल काॅरपोरेशन (डीएमआरसी) की ब्लू लाइन (इलेक्ट्राॅनिक्स सिटी नोएडा सेक्टर-62 से दिल्ली द्वारका) व मैजेंटा लाइन (बॉटेनिकल गार्डन नोएडा से जनकपुरी) से जुड़ेगी।

परियोजना चार वर्ष में पूरी होगी, जिस पर 2254.35 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इस मंजूरी के बाद नोएडा ग्रेटर नोएडा में 61.628 किलोमीटर का मेट्रो का जाल हो जाएगा। इससे नोएडा ग्रेटर के दो लाख मुसाफिरों को सीधा लाभ होगा।

वर्तमान में एक्वा लाइन मेट्रो पर 75 हजार मुसाफिर प्रतिदिन सफर कर रहे हैं, लेकिन ब्लू लाइन मेट्रो से एक्वा लाइन की सीधी कनेक्टिविटी नहीं होने की वजह से मुसाफिरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

एनएमआरसी की एक्वा मेट्रो लाइन सेक्टर-51 स्टेशन से दिल्ली मेट्रो रेल काॅरपोरेशन (डीएमआरसी) के सेक्टर-52 स्थित ब्लू लाइन मेट्रो स्टेशन से जुड़ता है, लेकिन मुसाफिर को इस इंटरचेंज के लिए करीब 400 मीटर पैदल चलना पड़ता है।

नए लिंक बनने से ऐसा नहीं होगा। अब यह दिक्कत समाप्त हो जाएगी। हालांकि ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लिए एक्वा मेट्रो विस्तार की परियोजना को मंजूरी नहीं मिलने से लोगों में निराश है। यदि यह भी मंजूरी मिलती तो नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा नालेज पार्क फाइव तक 17.435 किलोमीटर का कोरिडोर और बिछाया जाता।

एनएमआरसी प्रबंधक निदेशक कृष्णा करूणेश ने बताया कि परियोजना की डिटेल प्रोजेक्ट रिपेार्ट (डीपीआर) केंद्र सरकार ने विचाराधीन थी। शनिवार कैबिनेट में प्रस्तुतिकरण दिया गया, जहां पर मंजूरी प्रदान कर दी गई। अब टेंडर और कंपनी को काम अवार्ड किया जाएगा। इस परियोजना में 1.25 लाख मुसाफिरों लिंक लाइन का प्रयोग करेंगे।

रूट के संचालन के साथ बाटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन नोएडा, ग्रेटर नोएडा मेट्रो का सबसे बड़ा इंटर चेंज होगा। यहां से दिल्ली के द्वारका से नोएडा के सेक्टर-62 तक चलने वाली ब्लू लाइन और बाटेनिकल गार्डन से जनकपुरी तक जाने वाली मैजेंटा लाइन है।

नया लिंक बनने से मैजेंटा और ब्लू लाइन के यात्रियों को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नोएडा ग्रेटर एक्सप्रेसवे के सेक्टर, आईटी व काॅरपोरेट ऑृफिस या ग्रेटर नोएडा जाने में फायदा मिलेगा। वर्तमान में नोएडा और ग्रेटर नोएडा आपस में एक्वा लाइन मेट्रो से कनेक्ट है। यह लाइन सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन से ग्रेटर नोएडा डिपो तक है। पूरा ट्रैक 29.707 किमी का है।

बॉटेनिकल गार्डन पर बनेगा नया स्टेशन

नई लिंक लाइन की डीपीआर के मुताबिक एक नया प्लेटफाॅर्म या सेक्शन बनाया जाएगा, जो बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो को कनेक्ट करेगा। यह लाइन एक्वा लाइन होगी। इसलिए इसका ट्रैक भी डीएमआरसी के ट्रैक से अलग होगा।

संभवत: बाटेनिकल गार्डन में इस सेक्शन को बनाया जाए। प्रवेश व निकासी प्वाइंट बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन से ही दिया जाए क्योंकि नए लिंक के लिए अलग से टोकन काउंटर बनाए जाएंगे।

मेट्रो काॅरिडोर पर आठ स्टेशन होंगे

मेट्रो काॅरिडोर पर बॉटेनिकल गार्डन, सेक्टर-44, नोएडा प्रशासनिक भवन, सेक्टर-97, सेक्टर-105, सेक्टर-108, सेक्टर-93, पंचशील बालक इंटर काॅलेज स्टेशन बनाए जाएंगे। काॅरिडोर का आखिरी स्टेशन सेक्टर-142 होगा जो कि पहले ही बनकर तैयार है।

मेट्रो स्टेशन के आसपास होगी पार्किंग

मेट्रो स्टेशन और आसपास पार्किंग की व्यवस्था होगी ताकि यहां आने वाले लोगों को वाहन पार्किंग की सहूलियत मिल सके। एक्वा लाइन काॅरिडोर की गलतियों से सबक लेते हुए इसमें सुधार किया जाएगा। कोशिश यह होगी कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्किंग की सुविधा मिल सके।

यह एक्वा मेट्रो लाइन की स्थिति

परियोजना लाइन (किलोमीटर) प्रस्तावित स्टेशनों की संख्या प्रस्तावित बजट प्रस्तावित राइडरशिप
बॉटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक एक्वा लिंक लाइन मेट्रो परियोजना 11.56 किमी 08 ₹2254.35 करोड़ 1.25 लाख
सेक्टर-51 से नॉलेज पार्क-5 तक एक्वा मेट्रो रेल परियोजना 17.435 किमी 11 ₹2991.60 करोड़ 1.25 लाख
ग्रेटर नोएडा डिपो से बोड़ाकी रेलवे स्टेशन तक एक्वा मेट्रो रेल विस्तार 2.6 किमी ₹416 करोड़ 60 हजार

यह भी पढ़ें- Valentine's Day पर नोएडा में पत्नियों का अनमोल तोहफा, किडनी फेलियर से जूझ रहे पतियों को दिया नया जीवन