विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Valentine's Day पर नोएडा में पत्नियों का अनमोल तोहफा, किडनी फेलियर से जूझ रहे पतियों को दिया नया जीवन

Published: Sat, 14 Feb 2026 08:57 PM (IST)

नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में वैलेंटाइन डे पर दो पत्नियों ने अपने पतियों को गुर्दा दान कर उनकी जान बचाई। ...और पढ़ें

पतियों को किडनी देकर बचाई जान। फोटो: सांकेतिक

पतियों को किडनी देकर बचाई जान। फोटो: सांकेतिक

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नोएडा। सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल में शनिवार को वैलेंटाइन डे पर दो पत्नियों ने अपने-अपने जीवन साथी को गुर्दा दान देकर सफल ट्रांसप्लांट कराया है। दोनों के साहस, समर्पण, त्याग और अटूट प्रेमभाव ने साबित किया है कि प्रेम केवल जताया नहीं जाता, बल्कि जिया भी जाता है।

नेफ्रोलाजी विभाग में डायरेक्टर डाॅ. अनुजा पोरवाल ने बताया कि 57 साल के जयपाल ने 2017 में क्रोनिक लिवर रोग पता चलते ही लिवर ट्रांसप्लांट कराया था लेकिन, 2020 में किडनी फंक्शन बिगड़ने लगा। पोस्ट-लिवर ट्रांसप्लांट मरीज होने से इम्युनिटी कमजोर हो चुकी थी।

लगातार डायलिसिस में लिवर ट्रांसप्लांट के लिए भी जोखिम था। तब उनकी पत्नी ने गुर्दा दान किया। साढ़े तीन घंटे की सफल सर्जरी के बाद चिकित्सकों ने मरीज को डिस्चार्ज कर दिया। वहीं 48 साल के अमित कुमार को 2020 में हाइपरटेंशन था।

दवा फेलने पर नवंबर 2025 तक क्रिटनाइन खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका था। किडनी फंक्शन फैलने पर तत्काल डायलसिस कराई। काफी कुपोषित, एनीमिक, इम्युनोकाम्प्रोमाइज्ड और शरीर में टाॅक्सिन जमा होने से न्यूरोलाॅजिकली प्रभावित हो चुके थे।

बुजुर्ग माता-पिता गुर्दा दान करने लायक नहीं थे। तब पत्नी ने पति को अपना गुर्द दानकर पति को संकट से निकाला। दोनों मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। इस बीच जोनल डायरेक्टर मोहित सिंह, डाॅ. पीयूष समेत अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- नोएडा में बिल्डरों के पास फंसा 300 करोड़ का IFMS फंड, हैंडओवर के बाद नहीं दी रकम; 35,000 परिवार परेशान