विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा में समलैंगिक एप से दोस्ती कर युवक को बुलाया, फिर अश्लील वीडियो बनाकर गहने और नकदी लूटी 

Published: Wed, 01 Apr 2026 08:16 PM (IST)

समलैंगिक ऐप के जरिए दोस्ती कर एक युवक को सिलाई के काम का झांसा देकर नोएडा के सेक्टर 126 में ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- AI Generated

सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- AI Generated 

HighLights

  1. नोएडा सेक्टर 126 थाना क्षेत्र का मामला

  2. अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर लूटपाट की गई

  3. पीड़ित ने चार के खिलाफ दर्ज कराया केस

जागरण संवाददाता, नोएडा। समलैंगिक एप से दोस्ती कर शातिर ने एक युवक को सिलाई का काम दिलाने के बहाने सेक्टर 126 थाना क्षेत्र में बुलाया। शातिर ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर युवक के जबरन अश्लील फोटो व वीडियो बनाई। बदनामी का डर दिखा कर युवक से नकदी व गहने छीनकर भाग गए। पीड़ित ने चार युवकों के खिलाफ बुधवार को सेक्टर 126 थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस शातिरों की तलाश में जुटी है।

नोएडा सेक्टर-92 का रहने वाला युवक सेक्टर-134 में सिलाई का काम करता है। कुछ दिन पहले समलैंगिक एप से उसकी बातचीत कथित राहुल नाम के युवक से हुई थी। दोनों में दोस्ती हो गई थी। राहुल ने युवक को कपड़े सिलवाने का काम दिलाने के बहाने 23 मार्च को सेक्टर 126 थाना क्षेत्र में बुलाया था। वहां पर एक पीजी में कमरा किराये पर लिया था। उसके बाद राहुल ने अपने तीन साथियों को बुलाया था।

बदनाम करने का डर दिखाकर छीने रुपये

चारों ने मिलकर युवक को जबरन निवस्त्र कर दिया था। उसके अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए थे। युवक के मोबाइल स्वजन व रिश्तेदार के नंबर भी ले लिए थे। उसको बदनाम करने का डर दिखाकर गले से सोने की चेन, डायमंड की अंगूठी और 15 हजार रुपये छीन लिए थे।

आरोपित धमकी देकर भाग गए थे। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच कराई जा रही है। पीड़ित के बताए पीजी की सीसीटीवी फुटेज से भी मदद ली जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।