विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लोक अदालत में चालान की जुर्माना राशि जमा करने के लिए उमड़ी भीड़, ग्रेटर नोएडा में लंबित पड़े मामलों का निपटारा

Published: Sun, 29 Nov 2026 06:30 PM (IST)

गौतमबुद्ध नगर न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया, जहाँ वाहन मालिकों ने चालान का जुर्माना जमा करने के लिए भारी भीड़ लगाई। इस लोक अदालत का उद्देश्य यातायात नियमों के उल्लंघन से जुड़े लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण करना था।

जुर्माना राशि जमा करने के लिए काउंटर पर पंजीकरण कराने लाइन में लगे लोग। जागरण

जुर्माना राशि जमा करने के लिए काउंटर पर पंजीकरण कराने लाइन में लगे लोग। जागरण

HighLights

  1. गौतमबुद्ध नगर में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया।

  2. वाहन मालिकों ने चालान का जुर्माना जमा करने के लिए भीड़ लगाई।

  3. लंबित यातायात चालानों का त्वरित निस्तारण लोक अदालत में हुआ।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर न्यायालय में वाहन मालिकों के लिए चालान का जुर्माना जमा करने शनिवार को विशेष लोग अदालत का आयोजन किया गया। जुर्माना राशि जमा करने के लिए वाहन मालिकों की भीड़ पहुंच गई। लोगों की सुविधा के लिए अलग-अलग अदालतों में चालान निस्तारण के लिए विशेष काउंटर बनाए गए थे।

लोक अदालत का शुभारंभ जिला जज अतुल श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने लोक अदालत के माध्यम से लंबित मामलों के निस्तारण की प्रक्रिया की व्यवस्थाएं परखीं।

वाहन मालिकों को चालान निस्तारण के लिए निर्धारित काउंटरों पर पहुंचकर प्रक्रिया पूरी करने की सुविधा दी गई। अदालत में मुख्य रूप से यातायात नियमों के उल्लंघन से जुड़े लंबित चालानों के निस्तारण पर जोर रहा। अलग-अलग अदालतों में काउंटर बनाए जाने से मामलों को निस्तारित करने की व्यवस्था की गई थी।

लोक अदालत के आयोजन का उद्देश्य लंबित मामलों का आपसी सहमति और निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत त्वरित निस्तारण करना रहा। ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से न्यायालय के चक्कर न लगाने पड़ें।

वहीं, इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की पूर्णकालिक सचिव शिवानी रावत, जिला दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन के सचिव शोभाराम चंदीला सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।