विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा में पुराने ओवरटाइम भुगतान का श्रम विभाग नहीं बना रहा दवाब, फैलाई जा रही भ्रामक सूचनाएं

Published: Thu, 23 Apr 2026 08:52 PM (IST)

श्रम विभाग ने स्पष्ट किया है कि पिछले दो वर्षों के ओवरटाइम भुगतान को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- AI Generated

सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- AI Generated

HighLights

  1. श्रम विभाग पुराने ओवरटाइम भुगतान पर दबाव नहीं बना रहा।

  2. इंटरनेट मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं फैलाई जा रही हैं।

  3. विभाग ने नवीनतम मासिक वेतन दरें सार्वजनिक की हैं।

जागरण संवाददाता, नोएडा। श्रम विभाग ने पिछले दो वर्षों के ओवरटाइम भुगतान को लेकर एक स्पष्ट सूचना जारी की है। विभाग ने बताया है कि इस संदर्भ में वर्तमान में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। सोशल मीडिया पर कुछ समूहों द्वारा समझाने व अपील के वीडियो को काट-छांट कर भ्रामक सूचनाएं फैलाई जा रही हैं।

अपर श्रमायुक्त राकेश द्विवेदी ने कहा कि संज्ञान में आया है कि कुछ समूहों ने उद्योगों में अव्यवस्था फैलाने के लिए जानबूझकर सोशल मीडिया पर गलत जानकारी वायरल की है।

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि ऐसी गतिविधियों से जिले की शांति व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। भ्रम को दूर करने के लिए विभाग ने सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार नवीनतम मासिक वेतन दरें सार्वजनिक की हैं।

श्रमिकों के लिए कितनी सैलरी तय?

अकुशल कामगारों के लिए 13690 रुपये, अर्धकुशल के लिए 15059 रुपये और कुशल के लिए 16868 रुपये तय की गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इन दरों के अलावा किसी भी वेतन वृद्धि या अन्य धनराशि के भुगतान की जानकारी झूठी व भ्रामक है।

श्रम कार्यालय ने पिछले दो वर्षों के ओवरटाइम भुगतान के लिए उद्यमियों पर कोई कार्रवाई नहीं की है। इस तरह की झूठी सूचनाएं भी माहौल बिगाड़ने के लिए फैलाई जा रहीं हैं। श्रम विभाग ने सभी उद्यमियों, कामगारों व आम जनता से अपील की है कि वे झूठी व भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें।

यह भी पढ़ें- प्राधिकरणों की लापरवाही से नोएडा-ग्रेटर नोएडा के श्रमिक आज भी बेघर, कमाई जा रही कमरे का किराया चुकाने में

यह भी पढ़ें- नोएडा में कामगारों का उत्पीड़न करने वाले 25 और ठेकेदारों के लाइसेंस निरस्त, अब तक 35 पर हुई कार्रवाई