एक एग्जाम सेंटर से क्यों लग गया नोएडा की इंडस्ट्रीज पर ब्रेक? न ई-वे बिल जनरेट हो रहे न ही जीएसटी भर पा रहे
नोएडा के सेक्टर-64 में एक परीक्षा केंद्र पर लगे हाई नेटवर्क जैमर ने हजारों औद्योगिक इकाइयों और व्यापारियों के कारोबार ...और पढ़ें

नोएडा के सेक्टर-64 का आदर्श परीक्षा केंद्र इंडस्ट्रीज के लिए बना मुसीबत। जागरण
HighLights
सेक्टर-64 में हाई नेटवर्क जैमर से व्यापार प्रभावित
नोएडा प्राधिकरण ने परीक्षा केंद्र को नोटिस जारी किया
जैमर के कारण औद्योगिक इकाइयों का काम ठप
कुंदन तिवारी, नोएडा। सेक्टर-64 स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र (ए-031) पर लगे हाई नेटवर्क जैमर ने औद्योगिक इकाइयों के संचालन पर ब्रेक लगा दिया है। मोबाइल नेटवर्क नहीं से इकाइयों के अंदर नेटवर्क से संबंधित काम काज नहीं हो पा रहा है।
तमाम कंपनियों के ब्रांड बैंड काम करना बंद कर दिया है। हजारों उद्यमियों ने विकल्प की तलाश में तमाम मोबाइल कंपनियों के प्रतिनिधियों से बातचीत की, महंगे से महंगे दो से तीन राउटर तक लगवाने का प्रयास किया, लेकिन हाई नेटवर्क जैमर से निजात नहीं मिल सकी।
उद्यमियों को निजात के लिए नोएडा एंटरप्रिनियोर्स एसोसिएशन (एनईए)के माध्यम से जिला प्रशासन से लेकर नोएडा प्राधिकरण तक शिकायत दर्ज करानी पड़ी। सवाल खड़ा किया कि नोएडा प्राधिकरण से हर छोटी से छोटी अनुमति का प्रावधान है।
कई बार की शिकायत पर कोई हल नहीं
मोबाइल टावर तक लगाने की अनुमति प्राधिकरण देता है, ऐसे में इतने हाई नेटवर्क जैमर लगाने की अनुमति कैसे ली नहीं गई। यह गतिविधि पूरी तरह से संस्थागत है। किसकी अनुमति यह औद्योगिक सेक्टर में परीक्षा केंद्र संचालित किया जा रहा है।
नोएडा प्राधिकरण अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सतीश पाल ने बताया कि बार-बार हाई नेटवर्क जैमर की शिकायत पर वर्क सर्किल चार से जांच कराई गई है। छह नवंबर 2025 को अवगत कराया गया था कि तीन नवंबर को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा चल रही थी।
केंद्र पर तैनात कर्मचारियों ने अवगत कराया कि बेसमेंट में कार पार्किंग आरक्षित, ग्राउंड फ्लोर पर तैनात कर्मचारियों की ओर से इकाई में प्रवेश नहीं करने दिया। प्रथम तल, द्वितीय तल एवं तृतीय तल पर परीक्षा केंद्र संचालित हो रही थी, यह आवंटन / पट्टा प्रलेख की नियम एवं शर्तों का उल्लंघन पुष्टि करता है।
इस संबंध में 10 दिन के अंदर आदर्श परीक्षा केंद्र बंद कर प्राधिकरण को साक्ष्यों सहित सूचित करने का नोटिस (पत्र संख्या 2832) 17 नवंबर को पीएनआर सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड के दिल्ली व नोएडा कार्यालय पर जारी किया था।
कहा था कि यदि साक्ष्य नहीं दिया तो यह समझा जाएगा कि आपको इस विषय में कुछ नहीं कहना है। 19 जनवरी को फिर से आवंटन निरस्त कर कब्जा लेने का नोटिस जारी किया गया है।
हमारे कार्यालय में दो से तीन नेटवर्क राउटर वालों को बुलवाया गया, कहा कि कोई नेटवर्क राउटर है, जिससे कि मोबाइल नेटवर्क आ जाए। मगर सभी नेटवर्क राउटर लगाने वालों ने मना कर दिया। कहा जहां हाई नेटवर्क जैमर लगा होता है वहां पर कोई भी नेटवर्क राउटर काम नहीं करता।
-कुलदीप, सहायक प्रशासनिक अधिकारी, फ्रैंक एजुकेशनल एड्स प्राइवेट लिमिटेड
व्यापार-उद्योग बंधु में आठ माह से लगातार शिकायत
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल वरिष्ठ महामंत्री मनोज भाटी ने बताया कि परीक्षा केंद्र के ठीक सामने मामूरा बाजार है, पांच हजार व्यापारिक प्रतिष्ठान है। आसपास सेक्टर-64, 63, 65, 67 औद्योगिक सेक्टर है।
यहा पर संचालित औद्याेगिक इकाइयों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। प्रतिदिन तमाम इनवाइस तैयार करना, जीएसटी जमा करना, तैयार उत्पाद को बाहर भेजने के लिए ई-वे बिल जनरेट करना जैसा काम बिना नेटवर्क संभव नहीं है। आठ माह से जिला प्रशासन में शिकायत दी जा रही है, लेकिन समाधान नहीं।
फ्रैंक एजुकेशनल एड्स प्राइवेट लिमिटेड की शिकायत पर जांच कर औद्योगिक विभाग को सौंपी जा चुकी है।
-एसपी सिंह, महाप्रबंधक सिविल, नोएडा प्राधिकरण।
नोएडा एंटरप्रिनियोर्स एसोसिएशन अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन ने बताया कि यहां पर लगा हाई नेटवर्क जैमर दो किलोमीटर रेंज का है। इसलिए इसके जद में आने वाले अन्य नेटवर्क बुरी तरह से प्रभावित है।
परीक्षा केंद्र पर 100 व 50 मीटर रेंज का हाई नेटवर्क जैमर लगवाना चाहिए था। उन्हें केवल परीक्षा केंद्र पर आने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा के दौरान नकल से रोकना है, जिससे वह मोबाइल फोन या ब्लूटूथ का इस्तेमाल न कर सके।
-विपिन कुमार मल्हन, अध्यक्ष, नोएडा एंटरप्रिनियोर्स एसोसिएशन।
यह भी पढ़ें- नोएडा में केबल कनेक्शन कटवाने से नाराज 12 वर्षीय बच्चे ने की आत्महत्या, मां की डांट के बाद उठाया खौफनाक कदम
