विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा में केबल कनेक्शन कटवाने से नाराज 12 वर्षीय बच्चे ने की आत्महत्या, मां की डांट के बाद उठाया खौफनाक कदम

Published: Sat, 07 Feb 2026 01:28 AM (IST)

नोएडा के नंगला चरणदास गांव में 12 वर्षीय अमित उर्फ गोलू ने मां की डांट और टीवी कनेक्शन कटने से ...और पढ़ें

Suicide 2
Suicide 2
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नोएडा। फेज दो थाना क्षेत्र के नंगला चरणदास गांव में 12 वर्षीय बच्चे ने मां की डांट से नाराज होकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय मां और बहन बाहर गए हुए थे। बेटे के स्कूल नहीं जाने और ज्यादा टीवी देखने से मां परेशान थी। कुछ दिन पहले टीवी का कनेक्शन कटवा दिया था। बता दें कि दो दिन पहले गाजियाबाद में कोरियन कंटेट गेम खेलने से रोकने पर तीन सगी बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। ऐसे में बच्चों के व्यवहार में आ रहे इन बदलावों को गंभीरता से देखने की आवश्यकता आ गई है।

लगातार टीवी देखता रहता

बिहार भागपुर के ध्रुवगंज गांव के रहने वाले संध्या अपने 12 वर्षीय बेटे अमित उर्फ गोलू व बेटी संग रहती है। महिला के पति संजय की 2015 में मौत हो चुकी है। महिला नोएडा सेक्टर 81 स्थित नंगला चरणदास गांव में किराये पर रहती हैं। वह घरेलू सहायिका हैं। महिला कक्षा छह में पढ़ने वाले गोलू काे पढ़ा लिखाकर इंजीनियर बनाना चाहती थी, लेकिन वह कुछ समय से न तो स्कूल जा रहा था और लगातार टीवी देखता रहता था।

पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली

सोमवार को महिला ने गोलू को डांट दिया था। गुस्सैल स्वभाव का गोलू इस बात से बहुत नाराज था। पहले भी खुद से रुपये जुटाकर रिचार्ज कर चुका था, लेकिन इस बार और टीवी का कनेक्शन भी कटवा दिया था। मंगलवार सुबह को महिला काम पर और बहन स्कूल चली गई थी। गोलू ने कमरे के पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

फाेरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए

दोपहर को बहन स्कूल से लौटी तो घटना का पता चला। थाना प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि फाेरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजन को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे की मौत हैंगिग आया है। मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। अन्य पहलूओं पर भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में लिवइन पार्टनर ने पिस्टल से खुद को मारी गोली, हेड कांस्टेबल की पत्नी की वीडियो कॉल से हुआ विवाद