विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से श्रीनगर के लिए आज से विमान सेवा होगी शुरू, यात्रियों को लेनी होगी कनेक्टिंग फ्लाइट

Published: Sat, 04 Jul 2026 06:15 AM (GMT+05:30)

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शनिवार से श्रीनगर के लिए विमान सेवा शुरू हो रही है, जो कनेक्टिंग फ्लाइट होगी। यात्रियों ...और पढ़ें

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से श्रीनगर के लिए आज से शुरू कनेक्टिंग विमान सेवा।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से श्रीनगर के लिए आज से शुरू कनेक्टिंग विमान सेवा।

HighLights

  1. नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर के लिए आज से विमान सेवा।

  2. यह विमान सेवा कनेक्टिंग फ्लाइट होगी, वाया चंडीगढ़/जम्मू।

  3. इंडिगो सप्ताह में पांच दिन संचालित करेगी यह सेवा।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अजमेर के लिए विमान सेवा शुरू होने के बाद शनिवार से एक और शहर जुड़ने जा रहा है। इंडिगो नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से श्रीनगर के लिए विमान सेवा शुरू करेगी। लेकिन यह विमान सेवा सीधे श्रीनगर के लिए ना होकर कनेक्टिंग फ्लाइट होगी। यानी नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर जाने वाले यात्रियों को पहले चंडीगढ़ या जम्मू जाना होगा । वहां से विमान बदलकर श्रीनगर पहुंचेंगे।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून से यात्री सेवाओं की शुरुआत की गई थी । 1 जुलाई से देश के कई शहर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से विमान सेवा से जुड़ चुके हैं। इंडिगो ने शुक्रवार को अजमेर के लिए विमान सेवा शुरू की थी। शनिवार को श्रीनगर के लिए विमान सेवा शुरू होने जा रही है। 4 जुलाई को इंडिगो की श्रीनगर के लिए दो फ्लाइट होगी।

यात्रियों को विमान बदलकर श्रीनगर की यात्रा करनी होगी

सुबह 6:10 मिनट पर श्रीनगर के यात्रियों को लेकर पहला विमान उड़ेगा और 7:10 मिनट पर चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेगा। वहां यात्रियों को विमान बदलकर श्रीनगर की यात्रा करनी होगी। दूसरा विमान सुबह 10:05 बजे उड़ान भरेगा। यह विमान सुबह 11:20 बजे जम्मू पहुंचेगा। यहां से विमान बदलकर यात्री श्रीनगर पहुंच सकेंगे।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से श्रीनगर की कनेक्टिंग फ्लाइट सप्ताह में फिलहाल पांच दिन होगी। शनिवार, रविवार, बुधवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को श्रीनगर के लिए विमान सेवा उपलब्ध होगी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अभी इंडिगो और अकासा एयर अपनी विमान सेवाएं संचालित कर रही है। अकासा एयर बेंगलुरु, मुंबई व नवी मुंबई के लिए अपनी विमान सेवा संचालित कर रही है।

यह भी पढ़ें- नोएडा से यमुना एक्सप्रेस-वे तक बनेगा एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे, डीपीआर पर कवायद तेज