विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंबई नहीं, बेंगलुरु जाएगी नोएडा एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट; IndiGo की उड़ान के लिए बुकिंग शुरू

Published: Thu, 07 May 2026 03:57 PM (IST)Updated: Thu, 07 May 2026 05:29 PM (IST)

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली उड़ान 15 जून को बेंगलुरु के लिए रवाना होगी, जिसकी बुकिंग शुरू हो गई है। ...और पढ़ें

बेंगलुरु के लिए होगी पहली फ्लाइट। जागरण ग्राफिक्स

बेंगलुरु के लिए होगी पहली फ्लाइट। जागरण ग्राफिक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून को पहली फ्लाइट बेंगलुरु के लिए जाएगी। यह फ्लाइट लखनऊ से नोएडा एयरपोर्ट होकर बेंगलुरु जाएगी। इसके लिए टिकट की बुकिंग शुरू हो गई है।

पहली फ्लाइट इंडिगो एयरलाइंस की होगी। अकासा और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने नोएडा एयरपोर्ट से विमान सेवा शुरू करने की तिथि अभी घोषित नहीं की है।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो से एयरपोर्ट सिक्योरिटी प्रोग्राम अप्रूवल मिलने के बाद इंडिगो ने 15 जून से विमान सेवा शुरू करने की घोषणा की थी।

फ्लाइट शेड्यूल जारी

बृहस्पतिवार को एयरपोर्ट से पहले फ्लाइट का शेड्यूल भी घोषित कर दिया गया। इंडिगो की फ्लाइट लखनऊ से नोएडा एयरपोर्ट आएगी और यहां से बेंगलुरु जाएगी।

यह फ्लाइट सुबह 8:15 पर पहुंचेगी और 5 मिनट नोएडा एयरपोर्ट पर रुकने के बाद 8:20 पर बेंगलुरु के लिए रवाना हो जाएगी। देश के अन्य शहरों के लिए फ्लाइट शेड्यूल भी देर शाम तक सामने आ जाएगा।

यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट पर आज से शुरू होगी टिकट बुकिंग, मुंबई-कश्मीर समेत कई शहरों से होगी सीधी कनेक्टिविटी

यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट तक टोल-फ्री एक्सप्रेसवे का प्रस्ताव फंसा, JP इन्फ्राटेक टोल वसूली पर अड़ी