विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जेवर में गैस सिलिंडर में आग लगने से हादसा, बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे पिता-पुत्र की झुलसकर मौत

Published: Mon, 23 Nov 2026 07:10 PM (IST)

गौतम बुद्ध नगर के जेवर क्षेत्र में एक घर में गैस सिलिंडर में आग लगने से पिता-पुत्र की झुलसकर मौत हो गई। यह हादसा बेटी की शादी की तैयारियों के बीच हुआ।

जेवर में गैस सिलिंडर में आग लगने से पिता-पुत्र की जलकर मौत। फोटो जागरण

जेवर में गैस सिलिंडर में आग लगने से पिता-पुत्र की जलकर मौत। फोटो जागरण

HighLights

  1. गौतम बुद्ध नगर में गैस सिलेंडर फटने से हादसा।

  2. पिता वीरपाल सिंह और पुत्र अभिषेक की मौत हुई।

  3. बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदलीं।

जागरण संवाददाता, नोएडा। गौतम बुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र के दयानतपुर गांव में घर में रखे गैस सिलिंडर में आग लगने के बाद हुए हादसे में पिता-पुत्र की झुलसकर मौत हो गई। मृतकों की पहचान वीरपाल सिंह (55) और उनके बेटे अभिषेक (22) के रूप में हुई है। हादसे में एक छोटा बच्चा भी घायल हो गया।

परिवार में दो दिसंबर को बेटी की शादी होनी थी। पिता और पुत्र शादी की तैयारियों में जुटे थे, लेकिन हादसे ने खुशियों वाले घर में मातम पसरा दिया। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।