विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा के गार्डन गैलेरिया मॉल के बाहर किसानों का धरना, पुलिस के आश्वासन के बाद स्थगित

Published: Mon, 28 Sep 2026 06:38 PM (IST)

नोएडा के गार्डन गैलेरिया मॉल के बाहर किसानों ने 70 लाख रुपये के निवेश में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए ...और पढ़ें

गार्डन गैलेरिया मॉल के बाहर किसानों का प्रदर्शन, निवेश धोखाधड़ी का आरोप।

गार्डन गैलेरिया मॉल के बाहर किसानों का प्रदर्शन, निवेश धोखाधड़ी का आरोप।

HighLights

  1. किसानों ने गार्डन गैलेरिया मॉल के बाहर धरना दिया।

  2. 70 लाख रुपये के निवेश में धोखाधड़ी का आरोप लगाया।

  3. पुलिस आश्वासन के बाद धरना शाम को स्थगित हुआ।

जागरण संवाददाता, नोएडा। सेक्टर-38 ए स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल के गेट नंबर-11 के बाहर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (भानु) के बैनर तले किसानों ने धरना शुरू किया। किसानों ने पब बार में शेयर होल्डिंग के नाम पर करीब 70 लाख रुपये के निवेश के बाद रकम वापस न मिलने और दस्तावेजों में फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है।

इस प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है। हालांकि शाम पांच बजे पुलिस को दोनों पक्ष को टेबल पर बैठकर बातचीत कराने के आश्वासन के बाद किसानों का धरना स्थगित कराने में सफलता मिली।

किसान नेता राज कुमार नागर ने बताया कि गार्डन गैलेरिया मॉल के अंदर एक बार रेस्टोरेंट में किसान निशांत भार्गव और अरविंद भाटी ने करीब 70 लाख रुपये का निवेश किया था। यह रकम वर्ष 2021 से 2025 के बीच राहुल सिंह को आरटीजीएस के जरिये दी गई थी।

निवेश के बदले 10-10 प्रतिशत मुनाफा देने का वादा

निवेश के बदले 10-10 प्रतिशत मुनाफा देने का वादा किया गया था, किसानों का का कहना है कि उन्हें कोई मुनाफा नहीं मिला। इसके बाद निवेश से जुड़े दस्तावेजों की जांच कराई गई, जिसमें फर्जीवाड़ा सामने आया। इस मामले में सेक्टर-39 थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। मुकदमा दर्ज होने के बावजूद उनकी रकम वापस नहीं की गई है।

इसी कारण सोमवार को किसान गार्डन गैलेरिया मॉल के बाहर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी। कानून-व्यवस्था को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर किसानों से बातचीत कर रहे हैं।

किसान अपनी रकम वापस कराने और मामले में उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस के आश्वासन के ाबद धरना शाम पांच बजे खत्म कर दिया गया है। एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पहले ही मामला दर्ज किया गया है और साक्ष्य के आधार पर चार्जशीट अदालत में प्रस्तुत कर दी गई है।

यह भी पढ़ें- कानपुर को वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात, 4 घंटे में दिल्ली का सफर