विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा एक्सप्रेस-वे पर सेक्टर 150 के समीप स्लीपर बस में लगी आग, दमकल की टीम मौके पर 

Published: Tue, 06 Oct 2026 05:50 PM (IST)

नोएडा एक्सप्रेसवे पर सेक्टर 150 के पास मंगलवार को एक बस में आग लग गई, जिसमें हताहतों की संख्या अभी ...और पढ़ें

HighLights

  1. नोएडा एक्सप्रेसवे पर सेक्टर 150 के पास बस में आग

  2. हताहतों की संख्या अभी अज्ञात, दमकल टीम बुझा रही आग

  3. हाल ही में यमुना एक्सप्रेसवे पर 9 लोगों की हुई थी मौत

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। नोएडा एक्सप्रेसवे पर सेक्टर 150 के पास मंगलवार को एक बस में आग लगने की सूचना है। इसमें हताहतों की संख्या का पता नहीं चल पाया है। थाना नॉलेज पार्क पुलिस और फायर बिग्रेड की गाडी मौके पर मौजूद हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, यह स्लीपर बस थी और यह नोएडा से आगरा जा रही थी, तभी इसमें आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। बस में कितने लोग सवार थे और इसमें कोई हताहत हुए हैं या नहीं, इसकी जानकारी नहीं मिली है।

WhatsApp Image 2026-10-06 at 17.53.21

यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में आग लगने पर 9 लोगों की हुई थी मौत

हाल ही में 24 सितंबर को यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर एयरपोर्ट के पास दिल्ली से महोबा जा रही एक एसी स्लीपर बस में भीषण आग लगने से 9 यात्रियों की मौत हो गई थी, जिसमें ड्राइवर-कंडक्टर ने जलने की बदबू की चेतावनी अनसुनी की थी।

WhatsApp Image 2026-10-06 at 17.53.20

यह भी पढ़ें- नोएडा एलिवेटेड रोड पर लगेगा 18 करोड़ का साउंड बैरियर, ध्वनि प्रदूषण से मिलेगी राहत