विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा एलिवेटेड रोड पर लगेगा 18 करोड़ का साउंड बैरियर, ध्वनि प्रदूषण से मिलेगी राहत

Published: Tue, 06 Oct 2026 03:31 PM (IST)

नोएडा के सेक्टर-28 से सेक्टर-61-66 चौराहे तक 4.8 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रोड पर ध्वनि प्रदूषण कम करने के लिए 18 करोड़ रुपये की लागत से साउंड बैरियर लगाए जाएंगे।

नोएडा एलिवेटेड रोड पर लगेगा साउंड बैरियर। जागरण

नोएडा एलिवेटेड रोड पर लगेगा साउंड बैरियर। जागरण

HighLights

  1. एलिवेटेड रोड पर ध्वनि प्रदूषण कम करने हेतु साउंड बैरियर।

  2. 18 करोड़ रुपये की लागत से 9.6 किलोमीटर में लगेंगे बैरियर।

  3. छह साल बाद परियोजना को मिली मंजूरी, टेंडर जारी।

कुंदन तिवारी, नोएडा। नोएडा के सेक्टर-28 से सेक्टर-61-66 चौराहे तक 4.8 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रोड पर वाहनों के शोर और ध्वनि प्रदूषण को कम करने के लिए साउंड बैरियर लगाया जाएगा।

प्राधिकरण ने टेंडर जारी कर दिया है। परियोजना पर 18 करोड़ रुपये खर्च कर एलिवेटेड रोड के दोनों तरफ (9.6 किलोमीटर) 6 में साउंड बैरियर को लगाया जाएगा।

पहले ही मिल गई थी मंजूरी

बता दें कि इस परियोजना को धरातल पर उतरने के लिए वर्ष 2021 में तत्कालीन सीईओ रितु माहेश्वरी ने सैद्धांतिक मंजूरी दी थी।

सेंंट्रल रोड रिसर्च इंस्ट्टीयूट व काउंसिल ऑफ सांटिफिक एंड इंडस्ट्रियल आफ रिसर्च से पारदर्शी कम ऊंचाई वाले माड्यूलर नाइज बैरियर का डिजाइन मंगवाकर भी दिया था।

फाइलों पर तक लगती रही धूल

करीब छह वर्ष से यह परियोजना वर्क सर्किल दो की फाइलों में धूल फांक रही थी, जिसे धरातल पर नहीं उतारा जा सका। जबकि रोड के दोनों ओर दो स्कूल, दो अस्पताल सेक्टर-28, 26, 27, 23, 24, 51, 33, सेक्टर-61 की तमाम ग्रुप हाउसिंग सोसायटी, निठारी गांव, शांत एरिया शामिल है।

एलिवेटेड रोड पर वाहनों की आवाजाही

दिन और रात दोनों समय एलिवेटेड रोड पर वाहनों का दबाव रहता है। वाहनों की आवाज से आसपास से लोग परेशान रहते है, प्राधिकरण में शिकायत करते है। अब प्राधिकरण की ओर से साउंड बैरियर लगाने का टेंडर जारी कर परियोजना को धरातल पर उतारने का दावा किया गया है।

क्या है विशेषज्ञ की राय?

विशेषज्ञ का कहना है कि मनुष्य की श्रवण क्षमता 80 डेसिबल होती है। इससे ज्यादा मनुष्य बर्दाश्त नहीं कर सकता है। 0 से 25 डेसिबल पर तक की आवाज शांत वातावरण को दर्शाता है।

यदि आवाज की तीव्रता 80 डेसिबल से अधिक होती है तो मनुष्य बीमार पड़ने लगता है। जब आवाज की तीव्रता 130-140 डेसिबल होती है तो व्यक्ति को बेचैनी होने लगती है। लगातार इतनी तेज आवाज सुनने पर व्यक्ति बहरा भी हो सकता है।

क्या है साउंड बैरियर के फायदे?

ऐसे में ध्वनि अवरोधक (साउंड बैरियर) ध्वनि को समाप्त नहीं करते, बल्कि प्रभाव को कम कर उसकी क्षमता को कम कर देते है। यह 50 डेसिबल तक कम करने की क्षमता रखता है।

ऐसे में घरों तक पहुंचने वाला ध्वनि प्रदूषण का प्रभाव काफी कम हो जाता है। ऐसे में एलिवेटेड रोड के दोनों तरफ ध्वनि अवरोधक लगाया जाना उचित रहेगा। जो वाहनों के गुजरने से उत्पन्न होने वाले ध्वनि को डायवर्ट कर देगा।

सेक्टर-28 स्थित विश्व भारती स्कूल से लेकर सेक्टर-61 चौराहे तक बनाए गए 4.8 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रोड पर 18 करोड़ खर्च कर ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए ध्वनि अवरोधक (साउंड बैरियर) लगाया जाएगा।
-एसपी सिंह, महाप्रबंधक (सिविल), नोएडा प्राधिकरण।