विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PF खाताधारक ध्यान दें! 30 जून तक ईपीएफओ की कुछ ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी प्रभावित

Published: Fri, 26 Jun 2026 05:51 PM (IST)

ईपीएफओ नोएडा ने नियोक्ताओं से 30 जून तक कर्मचारियों को ऑनलाइन सेवाओं में संभावित व्यवधान की जानकारी देने की अपील की है। यह व्यवधान नए सीआईटीईएस प्लेटफॉर्म पर डिजिटल सिस्टम के स्थानांतरण के कारण होगा, जिसके बाद 1 जुलाई से तेज और बेहतर सेवाएं मिलेंगी।

30 जून तक ईपीएफओ की कुछ ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित रहेगी।

30 जून तक ईपीएफओ की कुछ ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित रहेगी।

HighLights

  1. ईपीएफओ नोएडा की ऑनलाइन सेवाएं 30 जून तक बाधित रहेंगी।

  2. डिजिटल सिस्टम को नए सीआईटीईएस प्लेटफॉर्म पर स्थानांतरित किया जा रहा।

  3. 1 जुलाई से तेज और बेहतर सदस्य-हितैषी सेवाएं मिलेंगी।

जागरण संवाददाता, नोएडा। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के क्षेत्रीय कार्यालय नोएडा ने क्षेत्र के सभी नियोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने कर्मचारियों को 30 जून तक ऑनलाइन सेवाओं में संभावित अस्थायी व्यवधान की जानकारी दें। ईपीएफओ अपने डिजिटल सिस्टम को नए सीआईटीइएस प्लेटफॉर्म पर स्थानांतरित कर रहा है, जिसके चलते कुछ सेवाएं सीमित रूप से प्रभावित रह सकती हैं।

ईपीएफओ के अनुसार यह डिजिटल परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। माइग्रेशन के दौरान कर्मचारियों को क्लेम, निकासी या अन्य ऑनलाइन सेवाओं में अस्थायी देरी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में नियोक्ता कर्मचारियों को पहले से जानकारी देकर भ्रम की स्थिति से बचाएं।

नए प्लेटफॉर्म पर क्लेम का निस्तारण अधिक तेज होगा

क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त प्रथम सुयश पांडे ने बताया कि एक जुलाई से नई प्रणाली के माध्यम से सेवाएं फिर से सामान्य रूप से शुरू हो जाएंगी। नए प्लेटफॉर्म पर क्लेम का निस्तारण अधिक तेज और सरल होगा। साथ ही निकासी संबंधी सुविधाओं में सुधार, दावे के निपटान की तिथि तक ब्याज का लाभ तथा कई नई सदस्य हितैषी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

पहले से अधिक पारदर्शी, तेज और सुविधाजनक सेवाएं मिलेंगी

क्षेत्रीय कार्यालय ने कहा कि नियोक्ताओं का सहयोग इस बदलाव को सफल बनाने में अहम होगा। कर्मचारियों तक समय पर सही जानकारी पहुंचाने से अस्थायी व्यवधान के दौरान अनावश्यक परेशानी नहीं होगी। ईपीएफओ ने भरोसा दिलाया है कि नई प्रणाली लागू होने के बाद सदस्यों को पहले से अधिक पारदर्शी, तेज और सुविधाजनक सेवाएं मिलेंगी।

यह भी पढ़ें- नोएडा में कोंडली नाला सफाई के नाम पर बड़ा खेल, 100 करोड़ जुर्माना लगने के बाद भी नहीं सुधरे हालात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।