विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा में डबल ओवरटाइम नोटिस पर बवाल: उद्यमियों ने DM से लगाई गुहार, कहा- बर्बाद हो जाएगी इंडस्ट्री

Published: Tue, 21 Apr 2026 06:20 AM (IST)

ग्रेटर नोएडा के उद्यमी श्रम विभाग के नोटिस के विरोध में डीएम दरबार पहुंचे और जिलाधिकारी से नोटिस वापस लेने ...और पढ़ें

डीएम मेधा रूपम के दरबार पहुंच उद्यमी। फाइल फोटो

डीएम मेधा रूपम के दरबार पहुंच उद्यमी। फाइल फोटो

HighLights

  1. उद्यमियों ने डीएम के समक्ष जताया विरोध।

  2. एक अप्रैल से पहले के ओवरटाइम का विरोध।

  3. नोटिस वापस लेने की उद्यमियों ने की मांग।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। एक अप्रैल से पहले के ओवर टाइम का दोगुना भुगतान नोटिस के विरोध में सोमवार को डीएम दरबार में पहुंच गए। यहां उन्होंने जिलाधिकारी के समक्ष विरोध जताया व पत्र सौंप कर नोटिस वापस लेने की मांग की है।

उद्यमियों का कहना है कि एक अप्रैल से पहले का ओवर टाइम का दोगुना भुगतान करने से लाखों रुपये की देनदारी फर्म पर आ जाएगी। मौजूदा स्थिति में फर्म इस तरह के भार को सहने की स्थिति में नहीं हैं। नोटिस जल्द वापस नहीं लिया गया तो इकाइयां बंद करने की नौबत आ जाएगी।

आंदोलन के बाद किया था संशोधन

दरअसल, नोएडा में श्रमिक आंदोलन के कारण प्रदेश सरकार ने वेतनमान को संशोधित कर इसे एक अप्रैल से लागू कर दिया। इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। जिले के उद्यमी भी एक अप्रैल से नए वेतनमान व डबल ओवर टाइम देने पर सहमत हो गए।

इसी बीच श्रम विभाग भी सक्रिय हो गया व एक अप्रैल से पहले के ओवर टाइम भी डबल देने का नोटिस जारी करना शुरू कर दिया। इससे आहत उद्यमी जिलाधिकारी से राहत देने की मांग करने लगे हैं।

...तो बंद हो जाएंगे उद्योग 

आइईए के अध्यक्ष संजीव शर्मा का कहना है कि उनके नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिलाधिकारी मेधा रूपम से मुलाकात कर स्थिति को रखा। उन्होंने कहा कि श्रम विभाग के नोटिस से जिले के उद्योग पूरी तरह से बंदी के कगार पर आ जाएंगे।

एक-एक इकाइयों पर लाखों रुपये की देनदारी आ जाएंगी। ऐसे में अमेरिकी टैरिफ और पश्चिम एशिया युद्ध से प्रभावित एमएसएमई उद्योग पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- सात दिन बाद नोएडा के उद्योगों में फिर लौटी रौनक, कारखानों में काम शुरू; वेतन वृद्धि पर सहमति बनी

यह भी पढ़ें- Jagran Exclusive: नोएडा में हिंसा भड़काने के लिए पाकिस्तान से भेजे गए थे झूठे पोस्ट, ऐसे हुआ खुलासा