'मैं सच बोलता रहूंगा, चाहे इसकी जो कीमत चुकानी पड़े', नोएडा इंजीनियर मौत मामले में चश्मदीद ने पुलिस पर लगाए आरोप
ग्रेटर नोएडा में इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामले में नई जानकारी सामने आई है। उन्हें बचाने की कोशिश ...और पढ़ें
-1768905934249_m.webp)
मृतक इंजीनियर युवराज मेहता की फाइल फोटो।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-150 टी प्वाइंट के पास बेसमेंट में भरे पानी में इंजीनियर युवराज मेहता की कार समेत डूबने से मौत के मामले में लगातार नई जानकारियां सामने आ रही है। साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ के घटना का संज्ञान लेने के बाद मामले में जिम्मेदारों पर कार्रवाई जारी है।
ताजा मामले में इंजीनियर युवराज मेहता को बचाने की कोशिश करने वाले डिलीवरी ब्वॉय मुनेंद्र सिंह ने पुलिस पर धमकियां मिलने और दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। मुनेंद्र ने कहा, ''रविवार को मुझे थाने बुलाकर चार घंटे रोके रखा गया। फिर एक वीडियो बनाया। दबाव बनाया गया कि मैं बोलूं कि पुलिस 10-15 मिनट में पहुंचकर बचाव कार्य में लग गई थी, लेकिन मैं सच बोलता रहूंगा। चाहे इसकी जो कीमत चुकानी पड़े।"
CM योगी के संज्ञान के बाद एक्शन जारी
उल्लेखनीय है कि सीएम योगी के घटना का संज्ञान लेने के बाद जिम्मेदारों पर कार्रवाई जारी है। सीएम योगी ने अधिकारियों को ऐसी घटना दोबारा न हो, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को पुलिस ने नामजद बिल्डर अभय कुमार को अरेस्ट किया है। इससे पहले, सोमवार को मामले में नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने दो बिल्डरों पर केस दर्ज किया गया था।
साथ ही प्रशासन ने नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम को हटा दिया। युवराज की मौत की घटना के बाद से लोग आक्रोशित हैं। आसपास के लोग पिछले दिन दिनों से विरोध प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
