विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा एलिवेटेड रोड हादसा: सेक्टर-28 में नीचे उतरने वाली लेन धंसने से यातायात प्रभावित, प्रशासन सतर्क

Published: Tue, 15 Sep 2026 03:30 PM (IST)

नोएडा के सेक्टर-28 में विश्व भारती स्कूल के पास एलिवेटेड रोड के उतरने वाले हिस्से की एक लेन धंस गई, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है।

HighLights

  1. नोएडा सेक्टर-28 में एलिवेटेड रोड की लेन धंसी।

  2. यातायात प्रभावित, प्रशासन ने तुरंत मरम्मत कार्य शुरू किया।

  3. विश्व भारती स्कूल के पास हुआ यह हादसा।

जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा के सेक्टर-28 (विश्व भारती स्कूल के पास) एलिवेटेड रोड के उतरने वाले हिस्से की एक लेन धंस गई। इस लेन के धंसने से यातायात प्रभावित हो गया है।

हालांकि जैसे ही प्रशासन को यह सूचना मिली प्रशासन सतर्क हो गया और सड़क धंसने के बाद यहां मरम्मत कार्य भी शुरू कर दिया गया है।

सेक्टर 33 के पास एलिवेटेड रोड पर हुई एक और घटना

वहीं नोएडा के एलिवेटेड रोड पर सेक्टर 33 के पास गैस सिलेंडर लेकर जा रहे ट्रक में आग लगने की सूचना के बाद पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने समय पर पहुंचकर आग को बुझा दिया।

हालांकि ड्राइवर के अनुसार सिलेंडर खाली थे। गाजियाबाद के मसूरी में से खाली करके दिल्ली के कालिंदी कुंज वापस जा रहा था ट्रक।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा वाले ध्यान दें! आज से बदलेगा ट्रैफिक रूट, बाउमा कॉनएक्सपो के चलते इन रास्तों पर डायवर्जन