विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा में दिवाली से पहले तीन नए सब-स्टेशन, बिजली आपूर्ति होगी बेहतर

Published: Wed, 21 Oct 2026 08:20 AM (IST)

नोएडा में दिवाली से पहले तीन नए 33/11 केवी सब-स्टेशन शुरू होंगे, जिससे शहर की बिजली व्यवस्था में सुधार होगा।

नोएडा में दिवाली से पहले तीन नए सब-स्टेशन (एआई जेनरेटेड इमेज)

नोएडा में दिवाली से पहले तीन नए सब-स्टेशन (एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. दिवाली से पहले तीन नए सब-स्टेशन होंगे शुरू।

  2. सेक्टर-67, 115, 143 में बिजली व्यवस्था सुधरेगी।

  3. आधुनिकीकरण से अगले तीन दशकों की जरूरतें पूरी होंगी।

प्रवेंद्र सिंह सिकरवार, नोएडा। दिवाली से पहले शहरवासियों के लिए बिजली व्यवस्था और बेहतर होगी। विद्युत वितरण प्रणाली को आधुनिक और हाइटेक बनाने के लिए चल विद्युत निगम और निगम की मार्डनाइजेशन कार्य के तीन नए 33/11 केवी सब-स्टेशन दीपावली से पहले शुरू होंगे।

जिले में 19 नए बिजलीघर तैयार किए जाने हैं। अधिकांश का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है।
दिवाली से पहले सेक्टर-67, सेक्टर-115 और सेक्टर-143 में नवनिर्मित सब-स्टेशनों को मुख्य ग्रिड से जोड़कर परीक्षण शुरू किया जा रहा है।

पूरी होंगी ऊर्जा जरूरतें

इन तीनों केंद्रों के सक्रिय होते ही आबादी वाले आवासीय सेक्टर, बहुमंजिला सोसायटियों और औद्योगिक इकाइयों को लाभ पहुंचेगा। अभी तक इन इलाकों में पुराने सब-स्टेशनों पर अधिक लोड होने के कारण ओवरलोडिंग, लोकल फाल्ट और ट्रिपिंग की समस्या बनी रहती थी, जो अब पूरी तरह खत्म हो जाएगी।

नोएडा में बिजली ढांचे के आधुनिकीकरण का यह प्रोजेक्ट शहर की आगामी तीन दशकों की ऊर्जा जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

पूरी प्रक्रिया की हो रही निगरानी

योजना के अंतर्गत चिन्हित 19 सब-स्टेशनों में से सेक्टर-78, सेक्टर-150, सेक्टर-168 और फेज-टू जैसे तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रों में भी ट्रांसफार्मर लगाने, भूमिगत केबल बिछाने के कार्य हो चुका है।

विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता विवेक पटेल ने बताया कि सब-स्टेशन निर्माण का कार्य मार्डनाइजेशन योजना के तहत तेज से किया जा रहा है। इसकी लगातार मानीटरिंग की जा रही है।

यह भी पढ़ें- देवरिया में मेला देखने गए दो युवकों की बेरहमी से हत्या, पुलिस जांच में जुटी