विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP इंटरनेशनल ट्रेड शो के लिए बोटेनिकल गार्डन से 3 रूटों पर दौड़ेंगी 25 बसें, 20-20 मिनट पर मिलेगी बस 

Published: Sun, 20 Sep 2026 02:33 PM (IST)

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आने-जाने वाले लोगों की सुविधा के लिए नोएडा प्राधिकरण ने 25 ई-सिटी बसें संचालित करने ...और पढ़ें

इंटरनेशनल ट्रेड शोर के लिए चलाई जाएंगी बसें। फोटो: आर्काइव

इंटरनेशनल ट्रेड शोर के लिए चलाई जाएंगी बसें। फोटो: आर्काइव

HighLights

  1. यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के लिए 25 ई-सिटी बसें संचालित होंगी

  2. बोटेनिकल गार्डन से एक्सपो मार्ट तक तीन रूट निर्धारित किए गए

  3. यात्रियों को हर 20 मिनट के अंतराल पर बस सेवा मिलेगी

जागरण संवाददाता, नोएडा। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आने-जाने वाले लोगों की सुविधा के लिए नोएडा, ग्रेटर नोएडा, ग्रेटर नोएडा एक्सटेंशन के बीच तीन रूट पर 25 बसें संचालित की जाएगी।

सभी बसों का संचालन बोटेनिकल गार्डन से शुरू होकर ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया इंटरनेशनल एक्सपो मार्ट तक होगा। यात्रियों को हर 20 मिनट के अंतराल पर यह ई सिटी बस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।

इससे ट्रेड शो में पहुंचने वाले लोगों को सार्वजनिक परिवहन की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। ट्रेड शो 25 से 29 तक एक्सपो मार्ट में होगा। ट्रेड शो के दौरान तीनों रूट पर कुल 25 बसें संचालित की जाएंगी।

यात्रियों को किसी बस के लिए लंबे समय तक इंतजार न करना पड़े। इसके लिए बसों का संचालन 20-20 मिनट के अंतराल पर किया जाएगा।

इसका उद्देश्य यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आने वाले लोगों को एक्सपो मार्ट तक पहुंचने के लिए आसान सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराना है।

तीन रूट से एक्सपो मार्ट तक पहुंचेंगे यात्री

  • रूट नंबर-एक : बस बोटेनिकल गार्डन से गोल्फ कोर्स, सिटी सेंटर, होशियारपुर, सेक्टर-51, पर्थला, गौर चौक, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एक मूर्ति गोलचक्कर, सूरजपुर कलेक्ट्रेट होते हुए एक्सपो मार्ट पहुंचेगी।
  • रूट नंबर-दो : बोटेनिकल गार्डन से सेक्टर-37 अंडरपास, छलेरा, अगाहपुर, बरौला, सेक्टर-50 मेट्रो स्टेशन, सेक्टर-75 मेट्रो स्टेशन, नॉर्थआई चौक, सेक्टर-116, सेक्टर-78, सैमसंग फेस-2, फूल मंडी, कुलेसरा और सूरजपुर होते हुए बस एक्सपो मार्ट जाएगी।
  • रूट नंबर-तीन : बोटेनिकल गार्डन से सिटी सेंटर, पर्थला चौक, गौर चौक और एक मूर्ति गोलचक्कर होते हुए बस एक्सपो मार्ट पहुंचेगी।

पांच दिवसीय ट्रेड शो में आने जाने के लिए लोगों को दिक्कत न हो। इसलिए तीन रूट के जरिये नोएड, ग्रेनो, ग्रेटर नोएडा एक्सटेंशन के लाखों लोगों को सार्वजनिक परिवहन की सुविधा दी गई है।

-एसपी सिंह, महाप्रबंधक, नोएडा प्राधिकरण।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में बढ़ते वायु प्रदूषण पर CM योगी का एक्शन, 1 अक्टूबर से बिना PUCC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल