विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा की VIP सोसायटी में बिना नंबर की कार से घुसे युवक-युवतियां, शराब पीकर हंगामा; कई वाहनों में मारी टक्कर

Published: Mon, 19 Oct 2026 03:28 PM (IST)

नोएडा की आम्रपाली जोडियाक सोसायटी में बिना नंबर प्लेट वाली कार में सवार युवक-युवतियों ने शराब पीकर हंगामा किया और विरोध करने पर कई वाहनों को टक्कर मारी।

हंगामे का विरोध करने पर सोसायटी में कार दौड़ाकर वाहनों में मारी टक्कर। जागरण

हंगामे का विरोध करने पर सोसायटी में कार दौड़ाकर वाहनों में मारी टक्कर। जागरण

HighLights

  1. बिना नंबर प्लेट वाली कार से सोसायटी में प्रवेश।

  2. शराब पीकर हंगामा, विरोध पर कार से टक्कर।

  3. एक युवक गिरफ्तार, पुलिस ने मामला दर्ज किया।

जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा में सेक्टर-120 स्थित आम्रपाली जोडियाक सोसायटी में बिना नंबर प्लेट लगी कार सवार दो युवक व युवतियां शनिवार रात को घुस आए। कार में शराब पीकर हंगामा में करने लगे।

स्थानीय लोगों के विरोध करने पर पहले अभद्रता की। फिर भीड़ एकत्रित होने पर कार दौड़ाकर भागने का प्रयास किया। कई वाहनों में टक्कर मारी। कई लोग चपेट में आने से बच गए।

पुलिस कर रही जांच

लोगों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सोसायटी के सुरक्षा प्रभारी ने सेक्टर-113 थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले में जांच कर ही है।

नोएडा सेक्टर-120 स्थित आम्रपाली जोडियाक सोसायटी में तैनात सुरक्षा प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि शनिवार रात करीब पौने दस बजे बिना नंबर प्लेट लगी काली बलैनो कार आई।

गेट नंबर एक पर एन-702 के फ्लैट के नाम पर एंट्री कराई। उसके बाद कार यू व डब्ल्यू टावर के बैक साइड में जाकर खड़ी हो गई। कुछ देर बाद कार से गालियां देने की तेज-तेज आवाज आने लगीं।

सोसायटी की महिलाएं कार के पास एकत्रित हो गईं। गार्ड को बुलाने पर कार ड्राइवर महिलाओं को भी गालियां देने लगा। इसका विरोध करने पर ड्राइवर ने कार दौड़ा दी। गार्ड व अन्य लोग पीछे भागे। उसने कई गाड़ियों में कार को टक्कर मारकर नुकसान पहुंचाया। गनीमत रही कि कोई कार के आगे नहीं आया। लोगों ने एकत्रित होकर कार चला रहे युवक को पकड़ लिया।

एकत्रित भीड़ ने जताई नाराजगी

इस दौरान सोसायटी के गेट पर भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों और महिलाओं ने युवक को पकड़ने का विरोध किया। लोगों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। सेक्टर-113 थाना पुलिस से शिकायत की।

थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि सिक्योरिटी प्रभारी की शिकायत पर कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें- नोएडा के सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के नीचे ट्रक में घुसी कार, बाल-बाल बचा ड्राइवर