नोएडा के सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के नीचे ट्रक में घुसी कार, बाल-बाल बचा ड्राइवर
नोएडा के सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार सुबह एक सड़क हादसा हुआ। एक वैन कचरे की गाड़ी के नीचे घुस गई, जिसमें ड्राइवर सुरक्षित बच गया।
-1792378167593_m.webp)
कचरे की गाड़ी के नीचे घुसी कार। जागरण
HighLights
नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो स्टेशन के पास हुआ सड़क हादसा।
एक वैन कचरे की गाड़ी के नीचे जा घुसी।
ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला गया, कोई नुकसान नहीं।
डिजिटल डेस्क, नोएडा। नोएडा के सेक्टर-16 में मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार सुबह सड़क हादसा हो गया। मेट्रो स्टेशन के नीचे एक कट के पास एक वैन कचरे की गाड़ी (ट्रैक) के नीचे घुस गई।
वहीं, हादसा होता देख आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फानन में कार ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस हादसे में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

जानकारी के अनुसार, इस हादसे में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे के वक्त कुछ समय के लिए जाम जैसी स्थिति देखने को मिली।

खबर को अपेडट किया जा रहा है-
