विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा के बाजारों में गोबर के दीयों और मिट्टी के खिलौनों की धूम, इको-फ्रेंडली सजावट पहली पसंद

Published: Sat, 31 Oct 2026 05:46 PM (IST)

नोएडा के बाजारों में इस दीपावली पारंपरिक और पर्यावरण अनुकूल सजावटी सामानों की धूम है। गाय के गोबर से बने ...और पढ़ें

गोबर के दीयों से जगमगाएगी दीवाली। जागरण

गोबर के दीयों से जगमगाएगी दीवाली। जागरण

HighLights

  1. गोबर के दीयों की मांग में भारी वृद्धि।

  2. जयपुरी झालरें भारतीय संस्कृति की झलक दिखा रहीं।

  3. पारंपरिक और पर्यावरण अनुकूल उत्पादों का बढ़ता रुझान।

जागरण संवाददाता, नोएडा। दीपावली पर इस बार घरों को सजाने के लिए लोगों की पसंद में पारंपरिक और पर्यावरण अनुकूल उत्पाद खास जगह बना रहे हैं। बाजार में गाय के गोबर से बने दीये, मिट्टी के खिलौने और जयपुरी सजावटी झालरों की मांग बढ़ रही है।

आधुनिक लाइटों के बीच पारंपरिक दीपक और भारतीय संस्कृति की झलक दिखाने वाले सजावटी सामान लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।

8 नवंबर को दीपावली से पहले बाजारों में खरीदारी का उत्साह भी बढ़ने लगा है। शहर की इंदिरा मार्केट, अट्टा मार्केट, भंगेल मार्केट सहित विभिन्न बाजारों में खरीदारों को लेकर भीड़ जुटने लगी है।

गोबर के दीयों से रोशन होंगे घर

इस बार दीपावली पर मिट्टी के दीयों के साथ गाय के गोबर से बने दीयों की भी खूब मांग है। ग्राहक इन्हें पूजा-पाठ और घर की सजावट के लिए खरीद रहे हैं। लोगों का मानना है कि गोबर से बने दीये पूजा के लिए विशेष महत्व रखते हैं। बाजार में रंग-बिरंगे मिट्टी के दीपक, मटकियां और पारंपरिक खिलौने भी उपलब्ध हैं।

ईको फ्रैंडली उत्पादों के प्रति बढ़ता रुझान दुकानदारों के लिए भी उम्मीद जगा रहा है। भंगेल मार्केट के दुकानदार सचिन कुमार ने बताया कि इस बार लोग गोबर के दीयों को अधिक खरीद रहे हैं ,क्योंकि यह शुभ माने जाते हैं।

जयपुरी झालरों में दिखेगी संस्कृति की झलक

सजावट के सामान में इस बार जयपुर से आई झालर खास आकर्षण बनी हुई हैं। दीये, घंटी, गणेश और लड़ी की डिजाइन वाली झालर लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। 180 से 450 रुपये तक कीमत वाली इन झालरों में पारंपरिक कला और भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिलती है।

इसके अलावा स्वदेशी बिजली की झालरों की मांग भी चाइनीज लाइटों के मुकाबले अधिक बताई जा रही है। अट्टा मार्केट के दुकानदार वैभव कुमार ने बताया कि इस बार जयपुर की झालरों को बहुत पसंद किया जा रहा है।

इसके अलावा बाजार में घरों को आकर्षक बनाने के लिए आर्टिफिशियल फ्लावर पाट, वाल पेंटिंग, लाफिंग बुद्धा, रेजिन स्टैच्यू और कार्नर शोपीस की खरीदारी हो रही है।

सामान कीमत
झालर 100 रुपये से 350 रुपये
जयपुरी झालर 180-450 रुपये
सजावटी लाइट 80-220 रुपये (लड़ी, विभिन्न डिजाइन)
आर्टिफिशियल फ्लावर पाट विद् लाइट 100 रुपये से 20 हजार तक
अन्य सजावटी सामान बजट के अनुसार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।