पांच शादियां छिपाकर रचाया निकाह, 6वीं पत्नी के 2 लाख हड़प भागा पति; पूरी सच्चाई जान पुलिस ने पकड़ा माथा
अदालत ने पांच शादियां करने वाले आरोपी पति सत्तार के खिलाफ परिवाद दर्ज करने का आदेश दिया है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि सत्तार ने उसे धोखा देकर शादी की और बाद में उसका सामान बेचकर फरार हो गया।
-1795422157279_m.webp)
प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल Gemini की मदद से बनाया गया है।
HighLights
अदालत ने पांच शादियां करने वाले पति पर परिवाद दर्ज करने का आदेश दिया।
पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि पति ने उसे धोखा दिया।
आरोपी पति सत्तार शादी के बाद घर का सामान बेचकर फरार।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। अदालत ने पांच शादी करने वाले आरोपी पति के खिलाफ परिवाद दर्ज करने का आदेश दिया है। पीड़ित महिला ने अदालत से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई थी।
शिकायतकर्ता महिला के अनुसार, जनवरी 2026 में अलीवर्दीपुर गांव की मस्जिद के इमाम के माध्यम उसके माता-पिता की मुलाकात आरोपी सत्तार से कराई गई थी।
सत्तार ने खुद को तलाकशुदा बताते हुए पीड़िता की बेटी को पिता का दर्जा देने, संपत्ति का वारिस बनाने और भूखंड पर मकान बनवाकर देने का भरोसा दिया था।
2 लाख लेकर कराई चारदीवारी
इसी भरोसे पर 15 फरवरी 2026 को शरीयत के अनुसार, निकाह हुआ था। निकाहनामे में मेहर के रूप में सुंदरम एन्क्लेव पुराना अलीवर्दीपुर के पास स्थित भूखंड लिखित रूप से दिया गया था। महिला ने माता-पिता से दो लाख रुपये लेकर भूखंड की चारदीवारी कराई थी।
आरोप है कि शादी के बाद सत्तार का व्यवहार बदल गया। बाद में पता चला कि सत्तार और पांच महिलाओं से शादी कर चुका है। 17 जुलाई को वह मां के साथ अपने मूल निवास बिहार गई थी।
इसी दौरान सत्तार घर का सारा सामान बेचकर फरार हो गया। प्रार्थना-पत्र पर सुनवाई के बाद अदालत ने परिवाद दर्ज करने का निर्देश दिया है।