नोएडा सेक्टर-8 की गत्ता फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की 10 गाड़ियों की मदद से दो घंटे में लपटों पर पाया काबू
नोएडा के सेक्टर आठ स्थित एक गत्ता फैक्ट्री में शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई। अग्निशमन दल ने 10 गाड़ियों ...और पढ़ें
HighLights
सेक्टर 8 नोएडा की गत्ता फैक्ट्री में आग लगी।
10 अग्निशमन गाड़ियों ने दो घंटे में आग बुझाई।
शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कोई जनहानि नहीं हुई।
जागरण संवाददाता, नोएडा। सेक्टर आठ स्थित एक गत्ता फैक्ट्री में शनिवार दोपहर आग लग गई। अग्निशमन टीम ने 10 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सेक्टर आठ की एक गत्ता फैक्ट्री में आग लगने की सूचना पर टीम को चार गाड़ियों संग मौके पर भेजा गया। आग बड़ी होने के चलते छह और गाड़ियों को बुलाया गया। करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि आग के दौरान न कोई फंसा और न ही कोई जनहानि हुई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होना सामने आया है।
