नोएडा सेक्टर 19 की तीन मंजिला इमारत में आग से हड़कंप, पड़ोसी की सूझबूझ से बची 11 लोगों की जान
नोएडा के सेक्टर 19 में एक तीन मंजिला इमारत में विंडो एसी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। पड़ोसी ...और पढ़ें

आग बुझाती फायर ब्रिगेड की टीम। फोटो जागरण
HighLights
सेक्टर 19 नोएडा की इमारत में एसी शॉर्ट सर्किट से आग
पड़ोसी की सूझबूझ से 11 लोग आग से सुरक्षित बचे
अग्निशमन दल ने एक घंटे में आग बुझाई, कोई जनहानि नहीं
जागरण संवाददाता, नोएडा। सेक्टर 19 ए ब्लाक के 682 नंबर के तीन मंजिला घर के ऊपरी तल के कमरे में लगे विंडो एसी में शार्ट सर्किट होने से रविवार सुबह करीब 11 बजे आग लग गई। घर के आसपस धुएं का गुबार छा गया।
आग तीसरे तल से दूसरे तल तक भी पहुंच गई। आग के विकराल रूप धारण करने से पहले से ही भवन में मौजूद युवतियों समेत 11 लोग बाहर निकल आए। अग्निशमन टीम ने तीन गाड़ियों की मदद से करीब घंटेभर में आग को बुझाया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
नोएडा सेक्टर 19 आरडब्ल्यूए महासचिव लख्मी नारायण ने बताया कि सेक्टर 19 ए-682 भूखंड पर तीन मंजिला मकान बना हुआ है। तीसरी मंजिल के तीन कमरों में किराये पर युवतियां रहती हैं।
एक कमरे में लगे वि़ंडो एसी में पड़ाेसी को धुआं निकलता दिखा। उन्होंने शोर मचाकर कमरों में रहने वाली युवतियों को अगाह किया और अग्निशमन को आग की सूचना दी। युवतियों व अन्य लोगों के साथ मिलकर आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग फैलती चली गई।
फायर ब्रिगेड ने आग फैलने से रोका
मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सुबह करीब 11 बजकर 27 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली।टीम तीन गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची। टीम बीए सेट पहनकर अंदर घुसी। पानी की वर्षा करते हुए आग को बुझाना शुरू किया। खिड़कियां खोलकर व शीशे आदि तोड़कर धुआं निकलने की व्यवस्था की।
आग को दो तल पर ही रोक दिया। करीब घंटेभर बाद दो गाड़ियों की मदद से ही आग पर काबू पा लिया। आग के दौरान न कोई फंसा और न ही किसी के कोई चोट आई।
सेक्टर में जमा हुई भीड़
आग लगने का शोर मचने पर आसपास पड़ोस में रहने वाले लोग घरों से बाहर निकल आए। घर के सामने सड़क और पार्क में एकत्रित हो गए। आग बुझने पर टीम के जाने पर लोग घरों में वापस गए। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने अग्निशमन टीम की सराहना की।
