इंजीनियर युवराज की मौत मामले में आरोपित बिल्डर के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस की तैयारी, विदेश भागने की आशंका
इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामले में आरोपित लोटस ग्रीन बिल्डर निर्मल सिंह एक सप्ताह बाद भी गिरफ्तार नहीं ...और पढ़ें

इंजीनियर युवराज की मौत की जांच बढ़ने के साथ ही आरोपितों पर कसती जा रही है नकेल। प्रतीकात्मक तस्वीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। नाॅलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-150 के पास हादसे में इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामले में आरोपित लोटस ग्रीन बिल्डर के मालिक निर्मल सिंह की गिरफ्तारी एक सप्ताह बाद भी नहीं हुई है। फरार बिल्डर के विदेश भागने की पुलिस और जांच एजेंसियों को आशंका है। बिल्डर पर पुलिस जल्द ही 25 हजार का इनाम घोषित कर रेड कार्नर नोटिस जारी करने की तैयारी में है।
सूत्रों का कहना है कि आरोपित वेश बदलकर महाराजगंज बार्डर से होकर नेपाल जा सकता है। वहां से अन्य देश में भी भाग सकता है। इन बिंदुओं को ध्यान में रखकर पुलिस आरोपित को गिरफ्त में लेने हर कानूनी पहलू पता कर रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना के बाद से आरोपित का मोबाइल फोन लगातार बंद जा रहा है। पुलिस द्वारा आरोपित बिल्डर के करीबियों और सहयोगियों से भी पूछताछ कर रही है। सभी की काल डिटेल भी निकलवाई गई है। आरोपित के स्वजन से भी पूछताछ की गई है।
पुलिस को आरोपित के बारे में कुछ खास पता नहीं चला है। निर्मल सिंह के खिलाफ पिछले शनिवार गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया गया था। निर्मल सिंह की गिरफ्तार के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। आरोपित बिल्डर कंपनी को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन पूछताछ के लिए पुलिस के पास नहीं पहुंचा है।
पुलिस अभी तक विशटाउन बिल्डर कंपनी के डायरेक्टर अभय कुमार और दो अन्य आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा चुकी है। वहीं लोटस ग्रीन्स के आरोपित निर्मल सिंह, मनोज कुमार, संजय कुमार, अचल वोहरा की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
