नोएडा एक्वा लाइन यात्रियों के लिए खुशखबरी, पीक आवर्स में अब 6 मिनट में मेट्रो; आखिरी ट्रेन का समय भी बदला
नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (NMRC) एक्वा लाइन पर व्यस्त समय में मेट्रो की फ्रीक्वेंसी साढ़े 7 मिनट से घटाकर 6 ...और पढ़ें
-1792666373582_m.webp)
एक्व मेट्रो संचालन में डेढ़ मिनट की कमी से एक लाख यात्रियों को मिलेगी राहत। AI जनरेटेड इमेज
HighLights
व्यस्त समय में मेट्रो फ्रीक्वेंसी 7.5 से 6 मिनट होगी।
अंतिम मेट्रो सेवा रात 10 बजे से 11:25 बजे तक बढ़ेगी।
बढ़ते यात्रियों और ब्लू लाइन कनेक्टिविटी के लिए बदलाव।
कुंदन तिवारी, नोएडा। नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन (एनएमआरसी) नोएडा-ग्रेनो के बीच संचालित एक्वा लाइन पर व्यस्त समय में मेट्रो की फ्रीक्वेंसी बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। अभी सुबह और शाम के व्यस्त समय में साढ़े सात मिनट के अंतराल पर मेट्रो चलती है। इसे घटाकर छह मिनट करने की योजना है। यह सुविधा एक नवंबर से शुरू किए जाने की संभावना है। इसके लिए काम शुरू कर दिया गया है।
एनएमआरसी के कार्यकारी निदेशक क्रांति शेखर सिंह ने बताया कि नोएडा-ग्रेनो रूट पर 13 मेट्रो चलती हैं और एक मेट्रो रिजर्व में रखी जाती है। सभी कोच में करीब 1322 लोग सफर करते हैं।
रविवार को 15 मिनट के अंतराल पर मेट्रो
सोमवार से शुक्रवार तक व्यस्त समय में साढ़े सात मिनट और बाकी समय में 15 मिनट के अंतराल पर मेट्रो का संचालन होता है। शनिवार को हर 10 मिनट और रविवार को 15 मिनट के अंतराल पर मेट्रो चलाई जाती है।
80 हजार से ज्यादा यात्रियों की संख्या
एक्वा लाइन पर यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हाल ही में एक दिन में अधिकतम करीब एक लाख यात्रियों ने सफर किया, जबकि औसत राइडरशिप 85 से 97 हजार के आसपास है। यात्रियों की बढ़ती संख्या के चलते व्यस्त समय में सात मिनट के अंतराल पर भी मेट्रो में भीड़ अधिक हो जाती है।
लोगों को जल्द सुविधा देने के लिए सोमवार से शुक्रवार तक पीक आवर में छह मिनट के अंतराल पर मेट्रो चलाने की योजना बनाई जा रही है। इसे अगले महीने लागू किया जाएगा।
एक्वा लाइन पर मेट्रो सेवा सुबह छह बजे शुरू होती है और फिलहाल अंतिम मेट्रो रात 10 बजे चलती है। अब नोएडा से अंतिम मेट्रो रात 11 बजकर 25 मिनट पर चलाने की तैयारी है।
योजना के अनुसार, रात 10 बजे के बाद 10 बजकर 20 मिनट, 10 बजकर 40 मिनट, 11 बजे और फिर 11 बजकर 25 मिनट पर मेट्रो चलाई जा सकती है। इस बदलाव की वजह दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन से जुड़ाव है।
दिल्ली की ओर जाने वाली अंतिम मेट्रो रात 11 बजकर 8 मिनट पर सेक्टर-52 स्टेशन पहुंचती है। ब्लू लाइन का सेक्टर-52 और एक्वा लाइन का सेक्टर-51 स्टेशन पास-पास हैं। एक्वा लाइन से यात्री सेक्टर-52 स्टेशन के जरिए अलग-अलग स्थानों पर आते-जाते हैं।
दिल्ली के द्वारका से नोएडा के सेक्टर-63 इलेक्ट्रानिक सिटी तक मेट्रो रात करीब साढ़े 12 बजे तक आती है। अंतिम मेट्रो रात 12 बजकर 25 मिनट पर सेक्टर-52 स्टेशन पहुंचती है। इसी समय को ध्यान में रखते हुए एक्वा लाइन की अंतिम सेवा के समय पर भी योजना तैयार की जाएगी।
