विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोए़़डा में सूरज ढ़लते ही साढे तीन गुना तेजी से गिर रहा पारा, प्रदूषण का स्तर 'गंभीर'

Published: Mon, 19 Jan 2026 06:07 AM (IST)

नोएडा में सर्दी का सितम बढ़ रहा है, दिन और रात के तापमान में साढ़े तीन गुना अंतर दर्ज हुआ। ...और पढ़ें

सूरज ढलने के साथ ही सर्दी का सितम तेजी से बढ़ रहा है।

सूरज ढलने के साथ ही सर्दी का सितम तेजी से बढ़ रहा है।

HighLights

  1. नोएडा में दिन-रात के तापमान में साढ़े तीन गुना अंतर।

  2. शहर का एक्यूआई 430, देश का सबसे प्रदूषित शहर बना।

  3. ग्रेप-3 के बावजूद प्रदूषण गंभीर, 23 जनवरी को बूंदाबांदी संभव।

जागरण संवाददाता, नोएडा। सूरज ढलने के साथ ही सर्दी का सितम तेजी से बढ़ रहा है। नोएडा में दिन और रात के तापमान में साढे तीन गुना अंतर दर्ज हो रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शहर में प्रदूषण का स्तर भी गंभीर बना हुआ है।

रविवार को नोएडा का एक्यूआइ (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 430 अंक गंभीर श्रेणी में दर्ज होने से देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। वहीं गाजियाबाद का एक्यूआइ 458 और दिल्ली का 440 अंक नोएडा से अधिक दर्ज हुआ।

बता दें सुबह घना कोहरा नजर आ रहा है। हालांकि नौ बजे के बाद तेज धूप खिलने से पारा तेजी से बढ़ रहा है। तेज धूप दिन में सर्दी से राहत मिल रही है। तेज धूप के बीच लोग पार्कों में नजर आ रहे हैं। वीकेंड पर धूप खिलने से शहर के पार्क लोगों की चहल पहल से शोरगुल रहे।

रविवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार सप्ताहभर तक मौसम साफ रहेगा। तापमान स्थिर रहेगा। इस बीच कोहरा जरूर नजर आ सकता है। 23 जनवरी को बूंदाबांदी के आसार भी मौसम विभाग की ओर से जताए गए हैं।

प्रदूषण से नहीं मिल रही राहत

बीते कई दिनों से शहर का प्रदूषण गंभीर श्रेणी में दर्ज हो रहा है। ग्रेटर नोएडा में भी प्रदूषण से राहत नहीं है। रविवार को ग्रेटर नोएडा का एक्यूआइ 402 अंक गंभीर श्रेणी में दर्ज हुआ है। ग्रेप-3 (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) के तहत लगी पाबंदियों के बीच भी शहर के प्रदूषण के स्तर में सुधार नहीं हो रहा है। बीते तीन दिनों से नोएडा देश के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में बना हुआ है।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के 199 लाभार्थियों को मिली पहली किस्त