विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा एयरपोर्ट पर तेज बारिश बनी आफत, लखनऊ-जयपुर की उड़ानें रद; जोधपुर फ्लाइट भी हुई लेट

Published: Fri, 11 Sep 2026 10:22 PM (IST)

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शुक्रवार को लखनऊ और जयपुर की इंडिगो की दो उड़ानें रद्द कर दी गईं, और लखनऊ ...और पढ़ें

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग।

HighLights

  1. नोएडा एयरपोर्ट से लखनऊ-जयपुर की दो उड़ानें रद्द हुईं।

  2. लखनऊ जाने वाली फ्लाइट शनिवार को भी रद्द रहेगी।

  3. तेज बारिश के कारण कई अन्य उड़ानें भी देरी से चलीं।

जागरण संवाददाता, जेवर (ग्रेटर नोएडा)। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शुक्रवार को लखनऊ और जयपुर जाने वाली सुबह की दो फ्लाइट को रद कर दिया गया। इंडिगो की सुबह 5:50 बजे लखनऊ के लिए निर्धारित उड़ान 6ई-7624 रद रही।

वहीं सुबह 6:15 बजे जयपुर के लिए निर्धारित उड़ान 6ई-7646 भी संचालित नहीं हुई। वहीं जयपुर से सुबह 8:25 मिनट पर उड़ान 6ई-7647 आने वाली और लखनऊ से 8:35 मिनट पर उड़ान 6ई-7624 भी रद रहीं। हालांकि, एयरलाइन की ओर से उड़ान रद होने का स्पष्ट कारण सार्वजनिक नहीं किया गया है।

लखनऊ जाने वाली 5:50 बजे की उड़ान के शनिवार को भी संचालित नहीं होने की जानकारी सामने आ रही है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उड़ान कार्यक्रमों की आनलाइन जानकारी में शुक्रवार की लखनऊ और जयपुर के बीच इंडिगो की नियमित सेवाएं रद दिखाई दे रही हैं, शनिवार के लिए भी लखनऊ की फ्लाइट को रद दिखाया जा रहा है।

तेज बारिश से हवाई सेवाएं प्रभावित

शुक्रवार को हुई तेज वर्षा की वजह से एयरपोर्ट से अन्य उड़ानों का संचालन भी प्रभावित रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ उड़ानें निर्धारित समय से आगे-पीछे संचालित हुईं। जोधपुर के लिए जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई-7675 निर्धारित समय से 20 मिनट की देरी से उड़ान भर सकी।

जोधपुर से आने वाली उड़ान 6ई-7676 अपने निर्धारित समय दो बजे से दो बजकर 35 मिनट पर 35 मिनट की देरी से पहुंची। वही जयपुर से आने वाली उड़ान 6ई- 7643 अपने निर्धारित समय छह बजकर पांच मिनट 11 मिनट की देरी से छह बजकर 16 मिनट पर पहुंची।

इसी तरह एयरपोर्ट से पंतनगर, मुंबई,बरेली, जम्मू,श्रीनगर,बेंगलुरु,भोपाल और अन्य शहरों के लिए उड़ानों का संचालन निर्धारित समय से आगे-पीछे रहा।

यह भी पढ़ें- हवा में फेल हुआ इंजन, 40 यात्रियों की अटकी सांसें; IGI एयरपोर्ट पर Alliance Air फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

यह भी पढ़ें- हरियाणा वालों के लिए गुड न्यूज! देश के हर शहर के लिए मिलेंगी फ्लाइट, हिसार एयरपोर्ट से आसान होगी कनेक्टिविटी