जेवर एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के लिए इंडिगो की सीधी फ्लाइट आज से शुरू, यात्रियों को कितना होगा फायदा?
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के लिए इंडिगो की उड़ान सेवा आज से फिर शुरू हो रही है। इससे जेवर ...और पढ़ें
-1792002560322_m.webp)
आज फिर से इंडिगो जेवर से शुरू करेगी चंडीगढ़ के लिए नियमित उड़ान। जागरण
HighLights
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के लिए इंडिगो उड़ान फिर शुरू।
सीधी हवाई सेवा से यात्रियों को व्यापार, शिक्षा में सुविधा।
गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ के यात्रियों को मिलेगा लाभ।
जागरण संवाददाता, जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के लिए इंडिगो की उड़ान सेवा आज फिर शुरू होने जा रही है। इससे जेवर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को चंडीगढ़ आने-जाने के लिए सीधी हवाई सुविधा मिलेगी।
चंडीगढ़ पंजाब और हरियाणा की राजधानी होने के साथ ट्राइसिटी क्षेत्र का प्रमुख केंद्र है। यहां व्यापार, शिक्षा, चिकित्सा और पर्यटन के सिलसिले में बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं।
जेवर से चंडीगढ़ के लिए नियमित उड़ान
इंडिगो की घोषित समय-सारिणी के अनुसार,नरेन्द्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट नोएडा, जेवर से चंडीगढ़ के लिए नियमित उड़ान सुबह 6:10 बजे रवाना होकर 7:10 बजे पहुंचेगी। वापसी में चंडीगढ़ से सुबह 7:30 बजे उड़ान रवाना होकर 8:35 बजे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेगी।
यात्रियों को मिलेगा लाभ
इसके अलावा सोमवार और मंगलवार को एक अतिरिक्त उड़ान सेवा भी प्रस्तावित की गई है। सीधी उड़ान शुरू होने से गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और आसपास के जिलों के यात्रियों को लाभ मिलेगा।
वहीं, सड़क मार्ग से लंबी दूरी तय करने के बजाय यात्री कम समय में चंडीगढ़ पहुंच सकेंगे। इससे कारोबारियों, विद्यार्थियों और इलाज के लिए यात्रा करने वालों को भी सुविधा मिलेगी।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से विभिन्न शहरों के लिए उड़ानों का विस्तार होने के साथ क्षेत्रीय हवाई संपर्क मजबूत होता जा रहा है। इससे पहले नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एक जुलाई को भी चंडीगढ़ के लिए सीधी उड़ान को संचालित किया गया था लेकिन लगभग 15 दिन बाद ही एयरलाइंस ने उसे बंद करने का फैसला किया था।
