विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा एयरपोर्ट पर उड़ान से पहले ग्राउंड स्टाफ ने परखीं तैयारियां, 15 जून से शुरू होगी कमर्शियल फ्लाइट

Published: Thu, 11 Jun 2026 12:52 PM (IST)

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर पर 15 जून से कमर्शियल फ्लाइट शुरू होने से पहले ग्राउंड स्टाफ ने सभी तैयारियों का सफल परीक्षण किया।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर टर्मिनल प्रवेश के दौरान सुरक्षा जांच करते सुरक्षा कर्मी। जागरण

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर टर्मिनल प्रवेश के दौरान सुरक्षा जांच करते सुरक्षा कर्मी। जागरण

HighLights

  1. 15 जून से नोएडा एयरपोर्ट पर कमर्शियल उड़ानें शुरू होंगी।

  2. ग्राउंड स्टाफ ने यात्रियों की सुविधा के लिए सभी तैयारियां परखीं।

  3. सुरक्षा व्यवस्था और बैगेज हैंडलिंग का सफल ट्रायल किया गया।

जागरण संवाददाता, जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर से 15 जून को कमर्शियल फ्लाइट शुरू हो रही है। फ्लाइट संचालन से पहले यात्रियों को एयरपोर्ट पर आवागमन प्रवेश से लेकर बोर्डिंग तक किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ में बुधवार को सभी तैयारियां को परखा।

एयरपोर्ट पर तैनात स्टाफ ने सेल्फ बैगेज, बैगेज हैंडलिंग, एरो ब्रिज संचालन की पूरी प्रक्रिया का ट्रायल किया। सीआइएसएफ के जवानों ने सुरक्षा से लेकर प्रवेश पर चैकिंग तक पूरी सुरक्षा व्यवस्था का रिहर्सल किया। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि संचालन तक यह प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी जिससे संचालन के समय किसी तरह की समस्या पैदा न हो।

news Updates - 2026-06-11T124335.483

यात्रियों की सुविधा के लिए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर टर्मिनल संचालन, चेक-इन काउंटर, बैगेज हैंडलिंग सिस्टम और बोर्डिंग गेट्स की कार्यप्रणाली की जांच पड़ताल की गई। इस दौरान एयरपोर्ट पर कार्यरत कर्मचारियों को ही यात्री बनाकर सभी ट्रायल पूरे किए गए।

news Updates - 2026-06-11T124319.764

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) और सुरक्षा ब्यूरो (बकास) द्वारा तय मानकों के अनुरूप सुरक्षा उपकरणों की जांच की गई। एयर साइड की सुरक्षा के लिए सीआइएसएफ और एयर साइड के बाहर की सुरक्षा के लिए पुलिस ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

C-130-1-NOI1769-456194 (1)

एडीसीपी एयरपोर्ट पूनम मिश्रा ने बताया कि एयरपोर्ट पर घरेलू यात्रियों के एयरपोर्ट परिसर में थाने का संचालन शुरू कर दिया गया है। पुलिस कंट्रोल रूम को क्रियाशील करते हुए एयरपोर्ट के अंदर पीसीआर गश्त और बैरिकेडिंग प्वाइंट पर पुलिस तैनाती कर दी गई है। 14 जून तक सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।