विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा एयरपोर्ट की उड़ानों पर गृह मंत्रालय का ब्रेक, विदेशी CEO बदलना जरूरी; क्या कहता है नियम?

Published: Wed, 22 Apr 2026 12:28 PM (IST)Updated: Wed, 22 Apr 2026 12:49 PM (IST)

गृह मंत्रालय ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए विदेशी सीईओ के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है। इससे एयरपोर्ट की ...और पढ़ें

HighLights

  1. गृह मंत्रालय ने विदेशी सीईओ प्रस्ताव अस्वीकार किया।

  2. सुरक्षा मंजूरी में देरी से उड़ानें होंगी प्रभावित।

  3. भारतीय नागरिक सीईओ पद पर अनिवार्य।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से विमान सेवा के शुरू होने में एक और अड़ंगा लग गया है। गृह मंत्रालय ने नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है।

दरअसल, सुरक्षा नियमों में बदलाव कर ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के लिए सीईओ के पद पर विदेशी नागरिक को स्वीकृति देने का अनुरोध किया गया था।

गृह मंत्रालय के इस निर्णय से एयरपाेर्ट सुरक्षा प्रोग्राम को नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो से स्वीकृति मिलने में विलंब होगा। ऐसे में उड़ानों के शुरू होने में ब्रेक तो लगेगा ही।

स्विस नागरिक हैं क्रिस्टोफ श्नेलमैन

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की संचालक कंपनी यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रा. लि.(यापल) के सीईओ पद पर भारतीय नागरिक की नियुक्ति करना जरूरी हो गया है। अभी यापल के सीईओ पद पर क्रिस्टोफ श्नेलमैन की नियुक्ति है जो स्विस नागरिक हैं। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 28 मार्च को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। इसके बाद से संभावना जताई जा रही थी कि एयरपोर्ट से विमान सेवा एक से ड़ेढ़ माह में शुरू हो जाएंगी।

उद्घाटन को तकरीबन एक माह होने जा रहा है, अभी तक नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो से एयरपोर्ट सुरक्षा प्रोग्राम को स्वीकृति नहीं मिली है। इसके लिए यापल से आठ मार्च को ही आवेदन कर दिया था।

सीईओ पद पर भारतीय नागरिक की नियुक्ति अनिवार्य

यापल के प्रस्ताव पर नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो ने गृह मंत्रालय को प्रस्ताव भेजकर ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के लिए सीईओ पद पर विदेशी नागरिक की नियुक्ति को स्वीकृति देने का अनुरोध किया था।

हालांकि, सुरक्षा कारणों एवं आईबी की रिपोर्ट के आधार पर गृह मंत्रालय ने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है। नियमानुसार एयरपोर्ट संचालक कंपनी के सीईओ पद पर भारतीय नागरिक की नियुक्ति अनिवार्य है। यापल सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमैन स्विस नागरिक हैं।

यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगा हाई कोर्ट अतिथि गृह और अर्द्ध सैनिक बलों का प्रशिक्षण केंद्र, सुरक्षा होगी मजबूत

यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट विस्तार में मुआवजे का फायदा उठाने के लिए अवैध निर्माण, सिवारा गांव में चार लोगों पर FIR दर्ज

यह भी पढ़ें- बल्लभगढ़-पलवल के 25 गांवों की बल्ले-बल्ले, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे और नोएडा एयरपोर्ट से मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।