विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

‘एयरपोर्ट या Sea Port’, नोएडा एयरपोर्ट में भारी बारिश से भरा पानी; सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

Published: Tue, 11 Aug 2026 06:47 PM (IST)

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निकास द्वार के अंडरपास में कई फीट तक पानी भर गया है, जिससे एयरपोर्ट के ड्रेनेज सिस्टम पर सवाल खड़े हो गए हैं।

HighLights

  1. नोएडा एयरपोर्ट के निकास अंडरपास में कई फीट पानी भरा

  2. एयरपोर्ट का ड्रेनेज सिस्टम फेल होने पर उठे सवाल

  3. यात्रियों की पार्किंग तक आवाजाही में हो रही परेशानी

जागरण संवाददाता, जेवर। बारिश के बाद नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निकास द्वार स्थित अंडरपास में कई फीट तक पानी भर गया। जलभराव के चलते अंडरपास का नजारा किसी वाटर पार्क जैसा दिखाई दिया। पानी जमा होने से यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

NCR News - 2026-08-12T100157.710

फोरकोर्ट से पार्किंग एरिया को जोड़ता है अंडरपास

नोएडा एयरपोर्ट पर बना यह अंडरपास एयरपोर्ट के फोरकोर्ट को पार्किंग एरिया से जोड़ता है। एयरपोर्ट से बाहर निकलने वाले यात्री इसी रास्ते से होकर पार्किंग क्षेत्र की ओर जाते हैं और वहां से अपने गंतव्य के लिए रवाना होते हैं। ऐसे में अंडरपास में भारी जलभराव होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।

 

पानी में डूबा नजर आया पूरा अंडरपास

वर्षा के बाद अंडरपास में पानी इतना अधिक जमा हो गया कि पूरा अंडरपास पानी में डूबा नजर आया। आसपास मौजूद लोगों ने जलभराव का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया। वीडियो सामने आने के बाद एयरपोर्ट परिसर में जल निकासी व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

3

तेज वर्षा में स्थिति और गंभीर होने की आशंका

लोगों का कहना है कि एयरपोर्ट जैसे महत्वपूर्ण और अत्याधुनिक परिसर में यात्रियों के आवागमन वाले रास्ते पर इस तरह जलभराव होना चिंता का विषय है। यदि कम समय की वर्षा में अंडरपास में कई फीट पानी जमा हो रहा है तो तेज बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो सकती है।

यह भी पढ़ें- 11 हजार करोड़ में बने नाेएडा एयरपोर्ट की पहली तेज बारिश में खुली पोल, घुटनों तक भरा पानी; एस्केलेटर तक बंद