विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा में शुरू होगी 24 स्पीड पोस्ट सेवा: समय पर डिलीवरी, देरी होने पर ग्राहकों को मिलेगा मुआवजा

Published: Mon, 23 Mar 2026 06:40 PM (GMT+05:30)

नोएडा में पार्सल डिलीवरी की समस्या को दूर करने के लिए डाक विभाग अगले महीने से '24 स्पीड पोस्ट' सेवा ...और पढ़ें

नोएडा में पार्सल डिलीवरी की समस्या को दूर करने के लिए डाक विभाग अगले महीने से '24 स्पीड पोस्ट' सेवा शुरू करेगा। इमेज एआई जेनरेटेड

नोएडा में पार्सल डिलीवरी की समस्या को दूर करने के लिए डाक विभाग अगले महीने से '24 स्पीड पोस्ट' सेवा शुरू करेगा। इमेज एआई जेनरेटेड

जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा में पार्सल डिलीवरी में देरी को लेकर अक्सर लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। जहां सामान्य डाक या स्पीड पोस्ट से पार्सल पहुंचने में 3 से 5 दिन लग जाते हैं, वहीं समय की पाबंदी के चलते लोग प्राइवेट कोरियर कंपनियों को प्राथमिकता देते हैं।

अब इस धारणा को बदलने के लिए डाक विभाग 24 स्पीड पोस्ट सेवा शुरू करने जा रहा है, जिसकी सबसे खास बात तय समय में डिलीवरी और देरी होने पर मुआवजा देना है। यह व्यवस्था अगले माह से शुरू होने जा रही है।

ग्राहक को भी मिलेगा फायदा

इस संबंध में सेक्टर-19 स्थित डाक विभाग के सीनियर पोस्टमास्टर मनोज कुमार ने बताया कि इस नई सेवा के तहत पार्सल की डिलीवरी एक निश्चित समय सीमा में की जाएगी। यदि तय समय के भीतर पार्सल नहीं पहुंचता है, तो ग्राहक को मुआवजा दिया जाएगा। इससे ग्राहकों का भरोसा बढ़ेगा और वे डाक विभाग की सेवाओं की ओर आकर्षित होंगे।

24 स्पीड पोस्ट को पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए इसमें ओटीपी आधारित डिलीवरी सिस्टम लागू किया जाएगा। यानी पार्सल तभी सौंपा जाएगा जब ग्राहक ओटीपी साझा करेगा। इसके अलावा एसएमएस अलर्ट, आनलाइन ट्रैकिंग और रियल-टाइम अपडेट जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी, जिससे नोएडा के लोग अपने पार्सल की स्थिति हर समय जान सकेंगे।

व्यापारिक क्षेत्रों को भी मिलेगा फायदा

इस सेवा का फायदा नोएडा के व्यापारिक क्षेत्रों को भी मिलेगा। सेक्टर-18, सेक्टर-63 सेक्टर सेक्टर 64, सेक्टर 62 और सेक्टर 27 सहित तमाम आसपास के इंडस्ट्रियल एरिया में काम करने वाले व्यापारी और ई-कामर्स से जुड़े कारोबारी अब अपने ग्राहकों तक तेजी से सामान पहुंचा सकेंगे।

तय समय में डिलीवरी और मुआवजा गारंटी के कारण छोटे कारोबारियों को भी प्रतिस्पर्धा में बढ़त मिलेगी। डाक विभाग का मानना है कि यह पहल नोएडा में डिलीवरी सिस्टम को मजबूत बनाने के साथ-साथ विभाग की छवि सुधारने में भी मदद करेगी।

सरकार इस योजना को डाक सेवाओं को आधुनिक और विश्वसनीय बनाने की दिशा में बड़ा कदम मान रही है, जिससे विभाग के राजस्व में भी बढ़ोतरी की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: कचरे से कमाल! एमिटी ने विकसित की नई तकनीक, 70% प्लास्टिक कचरा बनेगा मजबूत पैनल