सिर्फ 7 मिनट में पहुंची 108 एंबुलेंस, ग्रेटर नोएडा में हादसे में घायल युवक की बच गई जान
नोएडा के दादरी में एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल विक्रम को 108 एंबुलेंस ने मात्र 7 मिनट में घटनास्थल पर पहुंचकर अस्पताल पहुंचाया।
-1795690018108_m.webp)
घायल व्यक्ति को लेकर
HighLights
108 एंबुलेंस दादरी दुर्घटनास्थल पर 7 मिनट में पहुंची।
घायल विक्रम को सिर में गंभीर चोट लगी थी।
एंबुलेंस कर्मियों ने प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल पहुंचाया।
जागरण संवाददाता नोएडा। नोएडा में दादरी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को 108 एंबुलेंस सेवा ने त्वरित सहायता प्रदान कर अस्पताल पहुंचाया। हादसा दादरी क्षेत्र में सिरसा पुलिस चौकी के पास हुआ, जहां एक अज्ञात वाहन विक्रम नामक व्यक्ति को टक्कर मारकर फरार हो गया।
एंबुलेंस सेवा के प्रोग्राम मैनेजर शेखर कुमार ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस संख्या यूपी 32 एफजी 2203 को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। करीब चार किलोमीटर की दूरी तय कर एंबुलेंस कर्मचारी महज 7 मिनट में दोपहर 12:41 बजे मौके पर पहुंच गए।
वहीं, घटनास्थल पर घायल विक्रम बेहोशी की हालत में मिला। उसके सिर में गंभीर चोट थी। एंबुलेंस कर्मियों ने प्राथमिक जांच कर वाइटल पैरामीटर चेक किए और तत्काल ऑक्सीजन सपोर्ट दिया।
इसके बाद घायल को सुरक्षित जिम्स मेडिकल कॉलेज, कासना में भर्ती कराया गया। 108 सेवा की तत्परता से घायल को समय पर उपचार मिल सका।